'खेल बंद करो', जब धोनी पर चिल्ला उठे थे रवि शास्त्री, डर था कहीं कुछ हो ना जाए

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैदान पर शांत स्वभाव के साथ विरोधियों को माचत देने में विश्वास रखते हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिला है जब धोनी किसी खिलाड़ी पर गुस्सा उतारते दिखें हों। अगर वो गुस्सा करते भी हैं तो कोई उसपर नाराजगी व्यक्त नहीं करता। धोनी ने क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। लेकिन क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबाॅल खेलने भी बहुत पसंद है। कई बार धोनी को क्रिकेट प्रैक्टिस की बजाय फुटबाॅल खेलते हुए देखा गया है। वहीं अब पूर्व कोच रवि शास्त्री भी एक समय धोनी को फुटबाॅल खेलते देख डर गए थे और चिल्ला उठे थे।

यह भी पढ़ें- बड़ा सवाल : क्या सच में कोहली OUT थे? जानिए क्या कहता है क्रिकेट का नियम

सुनाया पुराना वाकया

सुनाया पुराना वाकया

शास्त्री ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मैच को याद करते हुए पुराना वाकया सुना। धोनी टॉस से कुछ मिनट पहले मैदान पर ओस से फिसलते हुए इधर-उधर फुटबॉल खेल रहे थे। शास्त्री ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी जोर से चिल्लाया नहीं और धोनी चोटिल ना हो जाएं, इसलिए उनपर चिल्लाए थे।

नहीं चाहते थे चोटिल हो जाएं धोनी

नहीं चाहते थे चोटिल हो जाएं धोनी

शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, "धोनी फुटबाॅल खेलना पसंद करता है और जिस तेजी के साथ वह खेलता है, वह आपको बाहर से डराता है। सबको उम्मीद रहती है कि वो चोटिल नहीं होंगे। मुझे आज भी याद है कि एशिया कप के फाइनल में टॉस से पांच मिनट पहले ओस पड़ी हुई थी और स्किडिंग हो रही थी। धोनी फुटबाॅल खेल रहे थे। मैं देख डर गया। मैंने अपने जीवन में इस तरह कभी नहीं चिल्लाया। 'खेल बंद करो!' मैंने ऐसा ही कुछ कहा था धोनी को। क्योंकि आप पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने मुख्य खिलाड़ी को नहीं खोना चाहते। लेकिन उसके लिए फुटबॉल को छोड़ना असंभव है।"

चारों मैच हार चुकी है चेन्नई

चारों मैच हार चुकी है चेन्नई

मौजूदा समय में धोनी की बात करें तो, वह एक नियमित खिलाड़ी के रूप में अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं क्योंकि उन्होंने सीजन की शुरुआत से पहले कप्तानी की भूमिका से हट गए थे। रवींद्र जडेजा नए कप्तान हैं, वहीं सीएसके का आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक का बुरा दौर चल रहा है। वे अब तक अपने सभी 4 मैच हार चुके हैं और आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पीली सेना ने अपने सभी चार शुरुआती मैच गंवाए हैं। सीएसके अगले 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी और यह देखा जाना बाकी है कि क्या वे जीत का खाता खोल पाएंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+