बड़ा सवाल : क्या सच में कोहली OUT थे? जानिए क्या कहता है क्रिकेट का नियम
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार (9 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस पर सात विकेट की आसान जीत दर्ज की। यह बैंगलोर की 4 मैचों में तीसरी जीत रही, जबकि मुंबई को लगातार चाैथी हार का सामना करना पड़ा। भले ही बैंगलोर यह मैच जीत गई हो, लेकिन इस दाैरान एक ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसे देख फैंस भी हैरान हैं। विवाद जुड़ा है थर्ड अंपायर द्वारा विराट कोहली को आउट देना। कोहली को 19वें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिया गया। गेंद डेवाल्ड ब्रेविस ने फेंकी थी। यह एक फुल-लेंथ डिलीवरी थी जिससे ऐसा लगता था कि कोहली का बल्ला और पैड एक साथ लगा था और ऑन-फील्ड अंपायर ने कोहली को आउट कर दिया।
यह भी पढ़ें- चेन्नई से हो गई ये बड़ी गलती, जीत को तरसे, रवि शास्त्री ने भी जताया दुख

थर्ड अंपायर को नहीं मिला सबूत
कोहली स्पष्ट रूप से फैसले से नाराज थे। उन्होंने रिव्यू लेने के लिए कहा और थर्ड अंपायर भी फैसला सुनाने के लिए परेशानी में आ गया। रीप्ले से पता चला कि गेंद पैड से टकराने से पहले बल्ले का किनारा लेकर गई है। दूसरे एंगल से ऐसा भी लग रहा था कि गेंद बल्ले और पैड से एक ही समय पर संपर्क में आई है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि तीसरे अंपायर को फैसले को पलटने के लिए 'निर्णायक सबूत' नहीं मिल पाया। इस कारण थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रख कोहली को आउट दिया।

जानिए क्या कहता है क्रिकेट का नियम
33 वर्षीय कोहली इस फैसले से खुश नहीं थे और इसलिए प्रशंसक भी हैरान थे। इसने एक बहस को भी जन्म दिया कि एक ही समय में बल्ले और पैड के साथ गेंद के संपर्क के मामले में अंपायर को क्या करना चाहिए। खैर, क्रिकेट कानूनों के संरक्षक, मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अनुसार, ऐसे एलबीडब्ल्यू कॉल में बल्लेबाज के पक्ष में फैसला सुनाना चाहिए। यानी कि एमसीसी के नियम के अनुसार, कोहली आउट नहीं थे।
एमसीसी नियम के अनुसार, "प्वाइंट 36.1.3 कहता है कि यदि गेंद स्ट्राइकर के व्यक्ति के साथ संपर्क करती है और एक साथ बल्ले पर भी लगती है, तो इसे गेंद को पहले बल्ले को छूने के रूप में माना जाएगा।" जहां तक कोहली के आउट होने की बात है तो कम से कम यह तो स्पष्ट था कि बल्ले से संपर्क करने से पहले गेंद पैड को नहीं छूती थी। इसलिए एमसीसी के नियमों के मुताबिक फैसला कोहली के पक्ष में होना चाहिए था।

मैच पर नहीं पड़ा फर्क
बहरहाल, इस घटना का मैच पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि आरसीबी ने आराम से 18.3 ओवर में 152 रनों का पीछा करते हुए आईपीएल 2022 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस बीच, युवा सलामी बल्लेबाज अनुज रावत आरसीबी की जीत के मुख्य कारण रहे थे क्योंकि उन्होंने 66 रन की तेज पारी खेली थी। वहीं कोहली ने 48 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications