West Indies vs India, 2nd Test: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

West Indies vs India, 2nd Test: इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट आज, 20 जुलाई को खेला जाएगा। त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वीन्स पार्क ओवल में खेले जाने वाले इस मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर क्लीनस्वीप करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरने की होगी। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जयसवाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत लिया। भारत ने इसे तीन दिन के अंदर एक पारी और 141 रन से जीत लिया। दूसरे टेस्ट के लिए मुकेश कुमार को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है। भारत एक बार फिर सीरीज जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

India Vs West Indies

मुकेश कुमार को मिला इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका
वहीं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा और भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट भी होगा। जहां तक टीमों का सवाल है, वेस्टइंडीज को एक बदलाव की गारंटी है क्योंकि रेमन रीफर को उनकी 13 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वॉरिकन, शैनन गेब्रियल।

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज।


वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, रुतुराज गायकवाड़, श्रीकर भरत, अक्षर पटेल , नवदीप सैनी, मुकेश कुमार

ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का रहेगा दबदबा, मैदान पर उतरते ही अपने नाम कर लेंगे ये 6 रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज टीम की फुल स्क्वाड
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपॉल, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, रहकीम कॉर्नवाल, केमर रोच, जोमेल वारिकन, शैनन गेब्रियल, किर्क मैकेंजी, केविन सिंक्लेयर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+