IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का रहेगा दबदबा, मैदान पर उतरते ही अपने नाम कर लेंगे ये 6 रिकॉर्ड
IND vs WI 2nd: इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट आज, 20 जुलाई को खेला जाएगा। क्वीन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेले जाने वाले इस मैच में भारत क्लीनस्वीप करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगा। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम बिना गेंद खेले ही 6 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो जाएंगे।
500वें मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जब मैदान पर खेलने उतरेंगे तो यह उनके करियर का 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। वह भारत की तरफ से इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन जायेंगे। इसके अलावा कोहली अब तक 25,461 इंटरनेशनल रन बना चुके हैं।

विराट कोहली के नाम सबसे बेहतरीन औसत का रिकॉर्ड
अगर वह 500वें मैच में एक रन भी नहीं बनाते हैं तो भी वो इतने मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहेंगे। विराट कोहली 500वें मैच के बाद सबसे शानदार औसत का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। कोहली का ऑल फॉर्मेट बैटिंग एवरेज 53.48 है।
सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का अवॉर्ड
इस मैच बाद कोहली के नाम सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (63) हासिल करने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद विराट कोहली सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली ने अब तक 20 बार ये अवॉर्ड जीता है।
कोहली के नाम सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड
500वें मैच के बाद कोहली के नाम सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी होगा। कोहली ने अब तक कुल 206 बार पचास प्लस स्कोर किया है।
कोहली के नाम सबसे ज्यादा नॉट आउट का रिकॉर्ड
विराट कोहली के नाम 500वें मैच के बाद सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा। कोहली अब तक कुल 87 बार नॉट आउट रह चुके है।












Click it and Unblock the Notifications