IND vs WI: प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली, Video में दिखे जबरदस्त शॉट
India Tour Of West Indies: टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी, जिसका पहला मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों ने बारबाडोस में प्रैक्टिस सेशन के दौरान पसीना बहना शुरू कर दिया है।
इस बीच विराट कोहली ने नेट सेशन के दौरान रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ एक जबरदस्त रिवर्स स्वीप खेला, जिसका वीडियो किंग कोहली के फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

विराट कोहली ने बैक-टू-बैक चार गेंद का किया सामना
दरअसल, नेट सेशन के दौरान कोहली को चार अलग-अलग तरह की गेंदबाजी का सामना करना पड़ा, उन्होंने पहले जयदेव उनादकट की बाएं हाथ की गेंद को खेला, इसके बाद अश्विन की ऑफ-स्पिन फिर जडेजा की बाएं हाथ की स्पिन और बाद में एक स्थानीय नेट गेंदबाज की दाएं हाथ की गेंद को कोहली ने बैक-टू-बैक खेला।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी और करनी होगी तैयारी
हालांकि कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन भारत को तेज गेंदबाजों के नेतृत्व वाले वेस्टइंडीज आक्रमण के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐसी सूखी पिच की उम्मीद नहीं होगी। भारत 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए तैयार है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खास नहीं है कोहली का रिकॉर्ड
दरअसल, विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 43.26 की औसत से 822 रन बनाए हैं, जो कि इस फॉर्मेट में उनके द्वारा सामना किए गए सभी विरोधियों के बीच उनका दूसरा सबसे खराब स्कोर है।
इसके अलावा जिन देशों में उन्होंने कम से कम पांच टेस्ट खेले हैं, उनमें वेस्टइंडीज में उनका औसत दूसरा सबसे खराब (35.62) है। भारत के लिए पिछले 11 मुकाबलों में से किसी में भी उनका औसत 50 से अधिक नहीं रहा है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इसे बेहतर करना चाहेगा और 2023-25 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र शुरू करने के लिए कुछ निरंतरता बनाना चाहेगा।
34 वर्षीय खिलाड़ी 2016 और 2019 में भारत के कैरेबियन के पिछले दो दौरों में अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ना और कुछ सीखना चाहेंगे। साल 2019 में विराट कोहली ने दोनों टेस्ट में अर्धशतक बनाए, लेकिन इसे शतक बदलने में असफल रहे। साल 2016 में चार टेस्ट मैचों में भारत के पूर्व कप्तान ने दौरे की शुरुआत करने के लिए 283 गेंदों में 200 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन अगली तीन पारियों में 44 (90), 3 (8) और 4 (17) रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications