WI vs IND: कौन हैं गारफील्ड सोबर्स? जिनसे भारतीय खिलाड़ियों ने की खास मुलाकात, देखें Video

India tour of West Indies: टीम इंडिया अपने वेस्टइंडीज दौर की शुरुआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी, जोकि 12 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल समेत पूरी टीम बारबाडोस पहुंच चुकी है। सोमवार को बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया के बारबाडोस पहुंचने का एक वीडियो भी साझा किया।

वीडियो में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहित खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य बीच वॉलीबॉल सेशन का आनंद लेते नजर आए। बुधवार को बीसीसीआई ने एक और वीडियो शेयर किया जहां खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के दिग्गज गारफील्ड सोबर्स (Garfield Sobers) के साथ मुलाकात की।

 Indian players Meet Sir Garfield Sobers

वीडियो में द्रविड़ भारतीय खिलाड़ियों को सर गारफील्ड सोबर्स से मिलवाते नजर आए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी गारफील्ड सोबर्स के साथ हंसी-मजाक करते देखा गया। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज गारफील्ड के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं।

दरअसल, टीम इंडिया तीन फॉर्मेट में वेस्टइंडीज से खेलेगा, लेकिन टी20 सीरीज के लिए टीम का खुलासा बाद में किया जाएगा। सीरीज की शुरुआत डोमिनिका में 12 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से होगी।

गारफील्ड सोबर्स का क्रिकेट करियर
गारफील्ड सोबर्स के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने कुल मिलाकर 93 टेस्ट और एक वनडे मैच खेला है, टेस्ट में 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए, गेंदबाजी में उनके नाम 34.03 की औसत से 235 विकेट हैं।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान) शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल के बाद विराट कोहली भी पहुंचे बारबाडोस, टेस्ट की तैयारी में जुटी टीम

भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+