ग्लेन मैक्सवेल की कॉपी करने में जुटे पाकिस्तानी, क्या इस ट्रिक से पूरा होगा सेमीफाइनल का सपना? देखें Video
ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जो किया वह निश्चित रूप से लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मैक्सवेल ने नाबाद 201 रनों की शानदार पारी खेली, इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस बीच सेमीफाइनल का सपना देख रहे पाकिस्तानी भी मैक्सवेल की तरह खेलने की प्रैक्टिस में जुट गए हैं।
पावर-हिटर ग्लेन मैक्सवेल को अपनी विस्फोटक पारी के दौरान काफी मुश्किलों से भी जूझना पड़ा, लेकिन फिर भी वह ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल मुकाबले में जीत दिलाने के लिए नॉट आउट रहे। मैक्सवेल ने चोटिल होने के बाद बिना पैर हिलाए-डुलाए ही चौके-छक्के लगाए, उन्होंने 'नो फुटवर्क' शॉट्स की दम पर ही ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 के मुकाबले से पहले शादाब खान और हारिस रऊफ जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने नेट सेशन के दौरान 'नो फुटवर्क' शॉट मारने की कोशिश की। वीडियो को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हर कोई मैक्सी जैसा बनना चाहता है।'
अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने लगभग तीन ओवर शेष रहते हुए मुजीब उर रहमान के ओवर में एक छक्का लगाकर मैच को शानदार तरीके से समाप्त किया। 35 वर्षीय खिलाड़ी का यह 136 मैचों में उनका चौथा शतक था, लेकिन विश्व कप के इतिहास में नीदरलैंड के खिलाफ केवल 40 गेंदों पर सबसे तेज शतक बनाने के बाद टूर्नामेंट का दूसरा शतक था।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 44वें मुकाबले में 11 नवंबर को पाकिस्तान का मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जोकि कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप में लगातार संघर्ष कर रही है, वहीं पाकिस्तान को शुरुआत में दो जीत के बाद लगातार चार हार मिली। उसके बाद उन्हें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान की तैयारी पूरे चरम पर है।












Click it and Unblock the Notifications