World Cup 2023: अगर ऐसा हुआ तो आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा पाकिस्तान, वसीम अकरम ने दिया गजब का सुझाव

Pakistan semi final scenario: गुरुवार को न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम लगभग सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब कुछ ऐसा करना होगा जो असंभव नजर आ रहा है। पाकिस्तान को अपना अगला और आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान की टीम अगर इंग्लैंड को हरा भी देती है तो उसका सेमीफाइनल में जाना तय नहीं है।

बड़े अंतर से जीतना होगा मैच: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान अगर पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे पहाड़ जैसा स्कोर बनाना होगा और फिर इंग्लैंड को 287 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी होगी। वहीं रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 2.4 ओवर में जीत हासिल करना होगा। 16 गेंद में अगर पाकिस्तान की टीम लक्ष्य को हासिल करती है तभी वह सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। पाकिस्तान के लिए ऐसा करना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

Pakistan semi final scenario 1

वसीम अकरम ने किया ट्रोल: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अब खुद ही अपनी टीम को ट्रोल करने का काम किया है। ए स्पोर्ट्स चैनल पर बातचीत करते हुए वसीम अकरम ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने का एक नया तरीका बता दिया। वसीम अकरम ने कहा अगर पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 रन बनाने चाहिए। इसके बाद इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम को 20 मिनट तक ताला लगा देना चाहिए। ताकि उनके सभी खिलाड़ी टाइम आउट हो जाए।

बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें: हालांकि वसीम अकरम ने यह बात मजाकिया अंदाज में कहा वसीम अकरम के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वसीम अकरम की बात सुनकर शो में शामिल पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोइन खान, मिस्बाह उल हक और शोएब मलिक भी हंसने लगे। पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती मुकाबलों में नेट रन रेट का ध्यान नहीं रखा। जिसकी वजह से अभी वह बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+