'टीम मैनेजमेंट ने नहीं किया बैक वरना नतीजा..', सहवाग ने बताया IPL 2022 में कहां हुई हैदराबाद से गलती
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चुका है, जिसके प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों का फैसला हो गया है। 10 टीमों के बीच खेले गये इस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम ने अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है तो वहीं पर एक लंबे समय के बाद राजस्थान रॉयल्स भी टॉप 2 में पहुंचने में कामयाब हुई है। अपने पहले खिताब की तलाश कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है।
Recommended Video

आईपीएल 2022 के सीजन पर नजर डालें तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमें वो हैं जिन्होंने इस सीजन के आईपीएल ऑक्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को काफी अच्छे से चुना था। ऑक्शन की बात करें तो पुरानी 8 टीमों को नीलामी से पहले 4 खिलाड़ी रिटेन करने तो वहीं पर दो नई टीमों को रिलीज किये गये प्लेयर्स में से 3 खिलाड़ियों को ड्राफ्ट करने का मौका दिया गया था।
और पढ़ें: DC vs MI: 3 गलतियां जिसने दिल्ली कैपिटल्स से छीना प्लेऑफ का टिकट, पंत ने तोहफे में दी मुंबई को जीत

सिर्फ एक सीजन गया खराब तो कर दिया बाहर, अब मचा रहे धमाल
इस दौरान कई चौंकाने वाली चीजें भी देखने को मिली थी जिसमें आरसीबी ने अपनी टीम के सबसे शानदार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को टीम से जाने दिया था। वहीं ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस खिलाड़ी को अपने खेमे से जोड़ा और उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाकर फ्रैंचाइजी को फायदा भी पहुंचाया। वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी अपने पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर को रिलीज कर दिया था, जिन्होंने 2015 से 2020 तक ऑरेन्ज ऑर्मी के लिये जमकर रन बरसाये थे और अपनी टीम को एक खिताब भी दिलाया। हालांकि इन दोनों ही नामों में जो एक चीज कॉमन नजर आई वो थी उनका आईपीएल 2021 में किया गया प्रदर्शन।

वॉर्नर ने दमदार अंदाज में की है वापसी
आईपीएल 2021 में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा जिसके चलते टीम मैनेजमेंट और उनके बीच अनबन नजर आई और उन्हें पहले टीम की कप्तानी से हटाया गया और फिर आखिर के मैचों से बाहर कर दिया गया। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2021 के दौरान 24.37 की औसत और 107.73 की स्ट्राइक रेट से महज 195 रन बनाये थे लेकिन जब इस सीजन उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिये वापसी की तो एक बार फिर से पुराने रंग में नजर आये और 12 मैचों में 48 की औसत और 150.52 की स्ट्राइक रेट से 432 रन बना डाले। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है और कभी प्लेऑफ की रेस में सबसे ऊपर नजर आ रही यह टीम फिलहाल 8वें पायदान पर काबिज है।

आईपीएल 2022 से ही हैदराबाद ने की थी बड़ी गलती
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि उसकी सबसे बड़ी गलती डेविड वॉर्नर को जाने देना था। टीम मैनेजमेंट को उससे बात करनी चाहिये थी और उसे रिलीज करने के बजाय अपने साथ रखना चाहिये था। सहवाग ने यहां पर वॉर्नर की परिस्थिति के हिसाब से खेलने की काबिलियत की जमकर तारीफ भी की।

हैदराबाद को मैनेजमेंट को जताना चाहिये था भरोसा
क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा,'डेविड वॉर्नर को टीम से रिलीज करना सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे गलती थी। उन्हें उसे कभी भी जाने नहीं देना चाहिये था भले ही वहां पर कुछ भी हुआ हो। अगर भारतीय कप्तान कोई बयान देता है तो चयनकर्ता उसे टीम से बाहर नहीं कर देते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के मैनेजमेंट को उसे बैक करना चाहिये था जो उन्होंने नहीं किया, अगर उन्होंने किया होता तो वो आज भी उसी फ्रैंचाइजी के लिये खेल रहा होता।'

यह अच्छे खिलाड़ी की निशानी है
सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा कि एक सीजन किसी का भी खराब जा सकता है। विराट कोहली ने लीग के आखिरी मैच में जाकर अर्धशतक लगाया है वरना उनके लिये यह सीजन काफी खराब जा रहा था, इसका मतलब यह नहीं है कि आरसीबी को उन्हें रिलीज कर देना चाहिये। वॉर्नर ने इस खेल को बदला है और वो परिस्थिति के हिसाब से खेलना जानते हैं। वह परिस्थिति के हिसाब से आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं लेकिन वो गेम को कंट्रोल कर आखिर तक रहने की कोशिश भी करते हैं जो कि एक अच्छे खिलाड़ी की निशानी है।
-
Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने पेड़ लगे- RCB vs SRH -
RCB vs SRH: आरसीबी ने पहले ही मैच में हाथों में काली पट्टी क्यों पहनी? काफी दुखद वजह आई सामने -
RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, कोहली की धुआंधार बैटिंग -
Ananya Birla 2.25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं स्टेडियम? मैच से पहले ही छा गईं बिड़ला खानदान की लाडली -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 28 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH -
IPL 2026 का पहला बड़ा विवाद, हेनरिक क्लासेन के विकेट पर मचा घमासान, काव्या मारन के चेहरे पर छाई मायूसी -
IPL 2026 से पहले Virat Kohli को मिला नया 'ब्रह्मास्त्र'! रहस्यमयी VIDEO में बदली दिखी 'किंग' की पहचान -
IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- RCB vs SRH -
RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में फिर मचेगा गदर! होगी चौके-छक्कों की बारिश? पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 फाइनल! कौन होगा पहला इम्पैक्ट प्लेयर, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications