Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, भारत के खिलाफ किया था डेब्‍यू

Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से ठीक पहले यह चौंकाने वाला फैसला लिया। विलियमसन के इस अचानक लिए गए फैसले से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और खेल जगत स्तब्ध है। केन विलियमसन ने 16 साल पहले अपने करियर की शुरुआत भारत के खिलाफ डेब्यू मैच से की थी।

बीच दौरे पर लिया संन्यास का फैसला (Kane Williamson Retirement)

विलियमसन का यह फैसला न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के बीच आया है, जिसमें टीम पहला मैच हारने के बाद 1-0 से पीछे चल रही है। विलियमसन का संन्यास आधुनिक क्रिकेट के एक बड़े युग का अंत है। मैदान पर अपनी शांत प्रकृति और बेजोड़ खेल भावना के लिए पहचाने जाने वाले 'किंग केन' ने हमेशा खेल की गरिमा को सर्वोपरि रखा और अपने करियर का अंत भी पूरी तरह अपनी शर्तों पर किया।

Kane Williamson 1

संन्यास पर विलियमसन का भावुक बयान

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए विलियमसन ने कहा कि मैं पिछले कुछ समय से इस बारे में सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह पूरी तरह साफ हो गया कि अलग होने का यही सही समय है। मैंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत भूख और प्रेरणा महसूस की है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ झोंक दिया।

कोच रॉब वॉल्टर ने विलियमसन को लेकर क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि अपनी पूरी क्षमता से कम के साथ आगे बढ़ते रहना सही नहीं होता। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं अपनी शर्तों पर खेल को अलविदा कह रहा हूं। मैं इस टीम के भविष्य को लेकर बहुत सकारात्मक हूं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने विलियमसन को विश्व क्रिकेट का एक महान एंबेसडर बताते हुए कहा कि केन के साथ काम करना एक वास्तविक विशेषाधिकार था। उनके आंकड़े और बल्लेबाजी कौशल खुद अपनी कहानी बयां करते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड टीम और विश्व क्रिकेट के लिए उनके जो मायने हैं, वही उनकी असली विरासत होगी। उन्होंने हमेशा टीम को खुद से आगे रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+