Women World Cup से बाहर हुई मिताली सेना टीम तो कोहली ने लिखा भावुक मैसेज, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले जा रहे महिला वनडे विश्वकप 2022 में रविवार को भारतीय फैन्स का दिल टूट गया जब आखिरी ओवर के रोमांच में मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ ही भारतीय टीम का विश्व कप में सफर समाप्त हो गया है। वहीं भारतीय टीम की इस हार का फायदा वेस्टइंडीज को हुआ और उसने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारतीय टीम के विश्वकप से बाहर हो जाने के बाद पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक भावुक संदेश लिखा है, जिसमें उन्होंने भारतीय महिला टीम को हार न मानने की बात कही है।
और पढ़ें: 3 मौके जब भारत के लिये विलेन साबित हुई नो बॉल, आईसीसी खिताब से किया दूर

नो बॉल ने मैच हराया
उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये इस क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय टीम आखिरी ओवर तक मैच में बनी हुई थी, जिसकी 5वीं गेंद पर दीप्ती शर्मा ने साउथ अफ्रीका के लिये अर्धशतक ठोंक चुकी डुप्रिज का विकेट चटकाया, लेकिन रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि यह गेंद नो बॉल थी। इस नो बॉल की वजह से जहां मैच भारतीय टीम (एक गेंद में 3 रन) के पक्ष में पहुंच चुका था, वो अचानक (2 गेंद 2 रन) ही बदल गया और साउथ अफ्रीका ने बची हुई दो गेंदों में दो रन हासिल कर जीत अपने नाम की।

विराट कोहली ने लिखा भावुक संदेश
भारतीय टीम की इस दिल तोड़ देने वाली हार के एक दिन बाद विराट कोहली ने ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा और कहा,'किसी भी टूर्नामेंट जिसे आप जीतना चाहते हैं उससे बाहर होना आसान नहीं होता है। लेकिन हमारी महिली टीम अपना सिर ऊंचा रख सकती है क्योंकि आपने अपना सबकुछ दिया और हमें आप पर गर्व है।'
गौरतलब है कि इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने महिला विश्वकप में पांचवे पायदान पर खत्म किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

मिताली राज ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
विश्वकप से बाहर होने के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने मीडिया से बात करते हुए टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने को हार का कारण बनाया। जहां पर उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 317 रन का स्कोर खड़ा किया तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन पर आउट हो गई। भारतीय टीम के लिये ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो रोमांचक मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाना हार का कारण बना।
मिताली ने कहा,'कैंपेन के दौारन हमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले। हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा किया लेकिन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के हाथों भी हार गये। हमने दो मैचों (इंग्लैंड और न्यूजीलैंड) में बहुत ज्यादा फाइट नहीं दिखायी। ओवरऑल हम टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।'












Click it and Unblock the Notifications