3 मौके जब भारत के लिये विलेन साबित हुई नो बॉल, आईसीसी खिताब से किया दूर
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले जा रहे महिला विश्वकप में रविवार को भारतीय महिला टीम का सफर एक दुखद मोड़ पर समाप्त हुआ, जहां पर उसे आखिरी ओवर के रोमांच में साउथ अफ्रीका की महिला टीम के साथ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम विश्वकप कैंपेन से बाहर हो गई है, तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय महिला टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 7 विकेट खोकर 274 रन बनाये, जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 विकेट खोकर 275 रन बना डाले और 3 विकेट से मैच को अपने नाम किया।

भारतीय टीम के लिये यह मैच क्वार्टर फाइनल की तरह थे जिसमें जीत हासिल करने के बाद वो सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी, इसको देखते हुए स्मृति मंधाना (71), शैफाली वर्मा (53), मिताली राज (68) और हरमनप्रीत कौर (48) ने शानदार पारियां खेली लेकिन गेंदबाजी में भारतीय बॉलर्स से आखिरी ओवर में हुई एक गलती बहुत भारी पड़ी और उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
और पढ़ें: IPL 2022: मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आर्यन खान, केकेआर की जीत से ज्यादा हुए इनके चर्चे

नो बॉल ने भारत से छीना सेमीफाइनल में जाने का सपना
साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिये 7 रन की दरकार थी लेकिन दीप्ती शर्मा की अच्छी गेंदबाजी की वजह से ऐसा वक्त आ गया जब साउथ अफ्रीका को आखिरी दो गेंद में 3 रन की दरकार रह गई। हालांकि दीप्ती शर्मा की 5वीं गेंद नो बॉल साबित हुई जो कि खाली गई थी और उसने मैच का रुख भारतीय टीम से छीनकर साउथ अफ्रीका की ओर बदल दिया। यह नो बॉल भारत के लिये काफी महंगी साबित हुई और जिस रोमांचक मैच को भारतीय टीम जीतती हुई नजर आ रही थी उसे हार गई। यह पहली बार नहीं है जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में भारत के लिये नो बॉल विलेन साबित हुई बल्कि इससे पहले भी नो बॉल ने भारत के आईसीसी खिताब को जीतने के सपने को तोड़ने का काम किया है।

2017 की चैम्पिन्स ट्रॉफी फाइनल में नो बॉल ने तोड़ा था सपना
भारतीय टीम के लिये इससे पहले इंग्लैंड में खेले गये 2017 की चैम्पियन्स ट्रॉफी फाइनल मे भी नो बॉल विलने साबित हुआ था। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये इस फाइनल मैच में फखर जमान ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलायी थी, हालांकि उन्हें बल्लेबाजी में दो बार जीवन दान मिला था। पारी के तीसरे ही ओवर में फखर जमान को पहले रन आउट पर जीवनदान मिला तो वहीं पर चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर वो धोनी के हाथों कैच पकड़े गये।

फखर जमान को नो बॉल पर मिला जीवनदान
हालांकि जब रिप्ले में देखा गया तो वो बुमराह का पैर लाइन से बाहर था और गेंद नो बॉल बन गई। आईसीसी के नॉकआउट मैच में भारतीय टीम को यह नो बॉल इतनी भारी पड़ी कि फखर जमान ने 114 रन बना डाले और पाकिस्तान की टीम ने 338 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में भारतीय टीम 158 रन पर ऑल आउट हो गई 180 रनों से खिताब जीतने से चूक गई।

2016 का टी20 विश्वकप सेमीफाइनल
इससे पहले भारतीय टीम को नो बॉल की वजह से खिताब जीतने का अपना सपना 2016 टी20 विश्व में भी छोड़ना पड़ा था। इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 14 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 120 रन बना लिये थे।

हार्दिक पांड्या की नो बॉल ने छीना मैच
15वें ओवर में हार्दिक पांडया गेंदबाजी करने आये लेकिन रसेल ने पहली 3 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगा डाला। ओवर की आखिरी गेंद पर पांड्या ने सिमंस को अश्विन के हाथों कैच कराकर उनका विकेट हासिल किया लेकिन रिप्ले में देख कर पता चला कि वो क्रीज के बाहर निकल गये थे और गेंद नो बॉल हो गई। अगली गेंद फ्री हिट बनी और उन्होंने छक्का लगाकर टीम के जले पर नमक रगड़ दिया। लेंडल सिमंस ने इस जीवनदान का फायदा उठाया और 51 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications