IND vs PAK: 1 चौका जड़ते ही विराट कोहली बनाएंगे खास रिकॉर्ड, रोहित-गुप्टिल के क्लब में शामिल होने का मौका
एशिया कप 2022 का आज दूसरा दिन है। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है।
नई दिल्ली, 28 अगस्त: एशिया कप 2022 का आज दूसरा दिन है। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे दोनों ही टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। वहीं 7:30 बजे से मुकाबला शुरू होगा। फैंस को बेसब्री से इस हाईवोल्टेज मैच का इंतजार है। वहीं आज पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 1 चौका जड़ते ही कोहली रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

300 चौके पूरे करेंगे
दरअसल विराट कोहली ने अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 50.12 की औसत और 137.66 के स्ट्राइक रेट से 3308 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने टी20I में अब तक 299 चौके जड़े हैं। आज अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ 1 चौका जड़ देते हैं तो वह टी20I में 300 चौके लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। टी20I में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा 344 चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (313 चौके) और तीसरे पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (306 चौके) हैं।
टी20I में सर्वाधिक चौके
- पॉल स्टर्लिंग: 344
- रोहित शर्मा: 313
- मार्टिन गुप्टिल: 306
- विराट कोहली: 299
- एरॉन फिंच: 286

दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे विराट
इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहला मैच दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल विराट कोहली ने अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। ऐसे में वह 100 टी20I खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बना जाएंगे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 132 टी20I खेले हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय विराट
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। इस मैच के साथ ही विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) में 100 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक मुकाबले खेले हैं। टेलर ने अपने करियर में 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वहीं विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक 102 टेस्ट, 262 वनडे और 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। साथ ही वह 100 टी20I खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बना जाएंगे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 132 टी20I खेले हैं।

संगाकारा की बराबरी कर सकते हैं
विराट कोहली ने बीते करीब तीन सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। उन्होंने आखिरी बार वनडे में 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं 22 नवंबर 2019 को कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक लगाया था। इस मैच में विराट ने 136 रन की पारी खेली थी। ऐसे में अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाते हैं तो श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा की बराबरी कर लेंगे। संगाकारा ने एशिया कप में 4 शतक लगाए हैं वहीं विराट ने 3 सेंचुरी जड़ी हैं।
एशिया कप में सर्वाधिक शतक
- सनथ जयसूर्या: 6 शतक
- कुमार संगाकारा: 4 शतक
- विराट कोहली: 3 शतक
- शोएब मलिक: 3 शतक
- लाहिरु थिरिमाने: 2 शतक
- शिखर धवन: 2 शतक












Click it and Unblock the Notifications