IPL 2022 में कोहली का तीसरा गोल्डन डक, सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी, नहीं रूकेगी हंसी
नई दिल्ली, मई 08। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहने वाला है, क्योंकि इस सीजन में विराट का खराब फॉर्म बरकरार है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली इस सीजन में तीसरी बार गोल्डन डक पर आउट हो गए। इससे पहले विराट एक बार लखनऊ के खिलाफ तो वहीं एकबार हैदराबाद के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं?

स्पिनर ने किया विराट कोहली को आउट
आपको बता दें कि आज के मैच में विराट कोहली बाएं हाथ के स्पिनर जगदीश सुचित की गेंद पर आउट हो गए। हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने विराट का कैच पकड़ा। आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी स्पिनर ने पहली ही गेंद पर बल्लेबाज को पवेलियन भेजने का काम किया हो।
Recommended Video

कब-कब गोल्डन डक पर आउट हुए कोहली
- आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल में 2008 से लेकर 2021 तक ओवरऑल छठी बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। विराट को सबसे पहले साल 2008 में आशीष नेहरा ने पहली ही गेंद पर आउट किया था। उस वक्त नेहरा मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे थे।
- 2014 में पंजाब किंग्स के गेंदबाज संदीप शर्मा ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट किया था।
- 2017 में कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने उन्हें पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया था।
- इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने सबसे पहले कोहली को गोल्डन डक पर आउट किया था।
- उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर मार्को यानेसन ने उन्हें पहली गेंद पर आउट किया था।

आज कोहली बना लेते नया कीर्तिमान
आपको बता दें कि विराट कोहली आज के मैच में अगर सिर्फ एक रन भी बना लेते तो वो एक नया कीर्तिमान हासिल कर लेते। विराट कोहली के पास इस एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी करने का और उसे तोड़ने का सुनहरा मौका था। दरअसल, हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली अगर 1 रन बना लेते तो आईपीएल करियर में अपने 6500 रन पूर कर लेते। कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज इस कीर्तिमान के करीब नहीं पहुंच पाया है।
विराट के गोल्डन डक पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर बनने वाले मीम्स












Click it and Unblock the Notifications