न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से रोहित, विराट और शमी को लेना चाहिए ब्रेक, वसीम जाफर ने क्यों दी ऐसी सलाह?

वसीम जाफर का कहना है कि तीसरे वनडे में रोहित, विराट और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम लेना चाहिए ताकि वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए तारोताजा रह सके। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे 24 जनवरी को होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया मंगलवार को इंदौर में वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया की नजर न्यूजीलैंड का क्लीन स्विप करने पर होगी। सीरीज के आखिरी मैच से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने टीम मैनेजमेंट को एक अहम सलाह दी है। वसीम जाफर का कहना है कि तीसरे वनडे में रोहित, विराट और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम लेना चाहिए ताकि वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए तारोताजा रह सके।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी खेलें सीनियर खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी खेलें सीनियर खिलाड़ी

वसीम जाफर ने अपने सुझाव में कहा है कि तीसरे वनडे में रोहित, विराट और शमी को ब्रेक लेकर एक नई प्लेइंग इलेवन न्यूजीलैंड के खिलाफ उतारनी चाहिए। वसीम जाफर ने कहा है कि मेरा ऐसा मानना है कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले रणजी ट्रॉफी खेलनी चाहिए, ताकि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तरोताजा रहें। जाफर ने कहा है कि तीसरे वनडे से सीनियर खिलाड़ियों का ब्रेक लेना बहुत मायने रखेगा।

'नए खिलाड़ियों को दिया जाए मौका'

'नए खिलाड़ियों को दिया जाए मौका'

वसीम जाफर ने आगे कहा है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले रणजी ट्रॉफी के दो मुकाबले होंगे और इसके लिए सीनियर प्लेयरों को तीसरे वनडे से ब्रेक लेना चाहिए। ऐसा करने से तीसरे वनडे में नई प्लेइंग इलेवन देखने को मिलेगी और उन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जो अभी इस सीरीज में नहीं खेले हैं, टीम के सीनियर खिलाड़ी होने के नाते आपको ऐसा करना चाहिए फिर इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अनुभवी प्लेयर हैं।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज काफी अहम- वसीम जाफर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज काफी अहम- वसीम जाफर

वसीम जाफर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस सीरीज को फतह करने के बाद भारत न सिर्फ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगा, बल्कि टेस्ट रैंकिंग में भी पहले स्थान पर आ सकता है। भारत को वह सब कुछ करने की जरूरत है जो वे कर सकते हैं इसलिए वे उस पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार हैं, इसीलिए इस सीरीज से पहले आराम सीनियर खिलाड़ियों की बैटरी को चार्ज कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+