Cannes 2026: उर्वशी रौतेला ने पहनी ₹1500 करोड़ की 'Dragon' ड्रेस? वायरल लुक देख भड़के लोग, क्यों उड़ा मजाक?

Cannes Film Festival 2026 Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने फैशन और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड की सबसे चर्चित फैशन दिवाओं में शामिल उर्वशी रौतेला ने Cannes Film Festival 2026 के रेड कार्पेट पर ऐसा लुक अपनाया जिसने लोगों का ध्यान तो खूब खींचा लेकिन इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है।

उर्वशी रौतेला ने कान्स में पहनी 1500 करोड़ की ड्रेस
कान्स फिल्म फेस्टिवल में लगातार 5वीं बार पहुंचीं उर्वशी रौतेला ने इस बार बेहद बोल्ड और हाई-ड्रामा फैशन स्टेटमेंट दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कॉस्ट्यूम की कीमत करीब 1,491 करोड़ रुपये बताई गई, जिसके बाद इंटरनेट पर उनके लुक को लेकर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने उनके फैशन सेंस की तारीफ की है, तो कई यूजर्स ने इसे जरूरत से ज्यादा ओवर और हैवी बता दिया।

Cannes Film Festival 2026

सिल्वर शीयर गाउन में दिखा फ्यूचरिस्टिक ग्लैमर

-उर्वशी रौतेला ने कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर डिजाइनर JoliPoli Couture का सिल्वर शीयर गाउन पहना था। इस आउटफिट में क्रिस्टल, बीड्स और स्टोनवर्क का बेहद भारी इस्तेमाल किया गया था, जिसने उनके लुक को फ्यूचरिस्टिक आर्मर जैसा टच दिया।

-बॉडी-हगिंग गाउन के साथ उर्वशी ने लंबी फ्लोइंग केप स्लीव्स कैरी की थीं, जिसने पूरे लुक को और ज्यादा ड्रामेटिक बना दिया था। उनके आउटफिट में लैवेंडर टोन मेश और सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जो कैमरों की फ्लैशलाइट में काफी चमकदार नजर आ रहा था।

Cannes Film Festival 2026: इस बार कैसा होगा Aishwarya Rai का रेड कार्पेट लुक? आलिया भट्ट भी मचाएंगी धमाल
Cannes Film Festival 2026: इस बार कैसा होगा Aishwarya Rai का रेड कार्पेट लुक? आलिया भट्ट भी मचाएंगी धमाल

हेडपीस और भारी ज्वैलरी बनी ट्रोलिंग की वजह

-उर्वशी रौतेला ने अपने लुक को एक यूनिक मांग टीका-स्टाइल हेडपीस और बड़े झुमकों के साथ पूरा किया था। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को यही एक्सेसरीज सबसे ज्यादा खटकी।

-कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि उर्वशी का पूरा लुक ओवरडोन लग रहा था। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उर्वशी हर साल कान्स में फैशन को नए लेवल पर ले जाती हैं। इंस्टाग्राम और एक्स पर उनके लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

पहले भी कान्स में ट्रोल हो चुकी हैं उर्वशी रौतेला

-ये पहला मौका नहीं है जब उर्वशी रौतेला को कान्स लुक्स की वजह से ट्रोल किया गया हो। साल 2022 में उन्होंने पहली बार कान्स रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। उस दौरान उनके ग्लैमरस गाउन और स्टेटमेंट ज्वैलरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

-इसके बाद 2023 में उर्वशी का एलिगेटर नेकलेस इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया था। कई फैशन एक्सपर्ट्स ने उनके उस लुक को मैक्सिमलिस्ट फैशन का उदाहरण बताया था। हालांकि सोशल मीडिया पर उस समय भी लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

2024 और 2025 के लुक्स भी रहे थे चर्चा में

-कान्स 2024 में उर्वशी ने The Apprentice और Emilia Pérez के प्रीमियर में ड्रिपिंग क्रिस्टल गाउन पहनकर एंट्री की थी। उनका हाई-ग्लैमर अवतार उस समय भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

-वहीं 2025 में उर्वशी रौतेला ने क्रिस्टल पैरट क्लच, पिंक गाउन, ग्रीन फेदर ड्रेस और रेड बॉडी-हगिंग आउटफिट जैसे कई एक्सपेरिमेंटल लुक्स अपनाए थे। इन सभी स्टाइल्स को लेकर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।

मॉडलिंग से फिल्मों तक ऐसा है उर्वशी रौतेला का सफर

-उर्वशी रौतेला सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि मॉडल और ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में मिस दिवा-मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था और उसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

-फिल्मी करियर की बात करें तो उर्वशई रौतेला ने साल 2013 में 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ सनी देओल नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4', 'पागलपंती' और 'डाकू महाराज' जैसी फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा वह तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा में भी नजर आ चुकी हैं।

उर्वशी रौतेला की तगड़ी फैन फॉलोइंग

उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत है। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और उनके हर नए फोटोशूट या रेड कार्पेट लुक पर लोगों की नजर रहती है। यही वजह है कि कान्स 2026 में उनका ये नया अवतार भी इंटरनेट पर छा गया है। हालांकि तारीफ से ज्यादा इस बार ट्रोलिंग देखने को मिली है लेकिन उर्वशी हमेशा की तरह अपने कॉन्फिडेंस और स्टाइल के साथ सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+