13 साल बाद दिल्ली की टीम में Virat Kohli की वापसी, 8 साल बाद खेलते नजर आएंगे ऋषभ पंत
Delhi's Ranji Trophy squad, Virat Kohli: अगले दो रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए दिल्ली की टीम ने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। ऋषभ पंत ने कप्तानी से इनकार कर दिया है, जिस कारण आयुष बदोनी टीम के कप्तान बने रहेंगे। विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है, हालांकि वह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं, ये उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
कोहली और पंत टीम में शामिल (Delhi's Ranji Trophy squad, Virat Kohli)
दिल्ली रणजी टीम में विराट कोहली और ऋषभ पंत के चयन से फैंस भी खुश हैं। 13 साल बाद विराट कोहली दिल्ली रणजी टीम का हिस्सा बने हैं, और ऋषभ पंत भी 8 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे। विराट कोहली ने आखिरी बार 13 साल पहले दिल्ली की तरफ रणजी ट्रॉफी मैच में हिस्सा लिया था। जबकि साल 2016 के बाद से पंत भी रणजी टीम से दूर ही थे।

कोहली के खेलने पर बना सस्पेंस
विराट कोहली को सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। उनकी गर्दन में चोट के कारण वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं, लेकिन इंजेक्शन लेने के बाद भी उनकी फिटनेस का सवाल बना हुआ है। अगर वो फिट नहीं होते, तो वे मैच में नहीं खेलेंगे। हालांकि, इस दौरान वह टीम के साथ बने रहेंगे।
ऋषभ पंत का रिकॉर्ड
ऋषभ पंत और विराट कोहली दोनों ही भारतीय क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज हैं। रणजी ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो दोनों का रिकॉर्ड दमदार रहा है। ऋषभ पंत ने 17 मैचों में 58.12 की औसत से 1395 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोत्तम स्कोर 308 रन है।
विराट कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने 23 मुकाबलों में 50.77 की औसत से 1574 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल हैं। विराट का औसत भी उच्च है और वह लगातार बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। दोनों की रणजी ट्रॉफी में सफलता यह साबित करती है कि दोनों ही खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications