बुरी खबर! मैच से पहले Virat Kohli चोटिल, लेना पड़ा इंजेक्शन, पंत कर सकते हैं कप्तानी

Delhi Ranji squad, Virat Kohli: भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से निराशाजनक रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह टीम के दिग्गज खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना बताया जा रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी पिछले कुछ मुकाबलों से रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। जिसकी वजह से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर सीरीज गंवा दिया।

खिलाड़ियों का रणजी खेलना जरूरी (Delhi Ranji squad, Virat Kohli)

बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी में भारत की करारी शिकस्त के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की रणजी में वापसी हो सकती है। रोहित शर्मा हाल ही में मुंबई रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में वापसी से उनको फॉर्म वापस लाने में मदद मिलेगी। विराट कोहली ने पिछले 12 सालों से रणजी मैच में हिस्सा नहीं लिया है।

Virat Kohli

कोहली को लेकर आई बुरी खबर

रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में 23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू हो रहे दिल्ली के मैच में विराट कोहली के खेलने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन इस बीच विराट कोहली को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, विराट कोहली की गर्दन में अचानक मोच आ गई है और उन्होंने इससे बचने के लिए इंजेक्शन भी ले लिया है। ऐसे में उनका मैच खेलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

12 साल बाद दिल्ली के लिए खेल सकते हैं कोहली

वहीं कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली इस बार राजकोट में दिल्ली टीम के साथ जुड़ सकते हैं और उनके साथ ट्रेनिंग भी कर सकते हैं। भले ही वह रणजी ट्रॉफी के मैच में न खेलें, लेकिन वह टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा जरूर लेंगे। यदि वह मैच खेलते हैं, तो यह 2012 के बाद पहली बार होगा जब विराट दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे। अगर कोहली नहीं खेलते हैं तो ऋषभ पंत दिल्ली के कप्तान बनाए जा सकते हैं।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बीसीसीआई की नजर

हाल ही में बीसीसीआई ने मुंबई में एक मीटिंग आयोजित की थी, जिसमें टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन की गहन समीक्षा की गई। यह मीटिंग करीब छह घंटे तक चली और इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर के साथ-साथ एक और सीनियर खिलाड़ी ने भी भाग लिया। इस बैठक का उद्देश्य टीम इंडिया के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और आगामी मैचों के लिए रणनीतियां तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+