बेटी वामिका और वाइफ अनुष्का शर्मा के नाम की विराट कोहली ने अपनी 71वीं सेंचुरी, मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आखिरकार फॉर्म में नजर आए। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने ओपनिंग की और शुरुआत से ही विस्फोट अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा।

नई दिल्ली, 8 सितंबर। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आखिरकार फॉर्म में नजर आए। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने ओपनिंग की और शुरुआत से ही विस्फोट अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा। कोहली ने महज 53 गेंदों में अपने करियर का 71वीं सेंचुरी पूरी की। इस शतक का इंतजार कोहली के साथ-साथ फैंस को भी लंबे समय से था।

Virat Kohli

साल 2019 के बाद अब जड़ा है शतक

पिछले कुछ सालों से विराट कोहली अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। इस वजह से कई बार उनके टीम में होने पर भी सवाल उठ रहे थे। वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप कोहली के लिए बेहद अहम माना जा रहा था। भले ही एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन लचर रहा हो, लेकिन इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में कोहली के बल्ले से रन निकले हैं।

वाइफ अनुष्का और बेट वामिका को लेकर कही यह बात

शतक पूरा करने के बाद कोहली ने कहा कि अनुष्का शर्मा मुश्किल परिस्थितियों में मेरे साथ रहीं। यह शतक उनके और बेटी वामिका के लिए है। कोहली ने कहा कि लंबे समय से इस शतक का इंतजार था, इस फॉर्मेट में शतक लगाना मुश्किल भरा काम होता है। कोहली ने कहा कि इस शतक की जरूरत मुझे बहुत ज्यादा थी, मैंने ब्रेक के दौरान काफी चीजों पर काम किया था।

खेल से दूर रहकर काफी कुछ सीखा

कोहली ने कहा कि जब आप मैदान से दूर होते हैं तो आप अपने ऊपर और बेहतर तरीके से काम करते हैं। मेरे शतक को लेकर हमेशा बातें की जा रही थी। मैंने छह महीने का ब्रेक लिया। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुका था। मुझे लगता है कि उस ब्रेक से मुझे काफी मदद मिली। कोहली ने शतक लगाने के बाद अपनी वेडिंग रिंग को भी किस किया। सोशल मीडिया पर कोहली के शतक के बाद फैंस दिलखोलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+