ऋषभ पंत की सलामती के लिए विराट कोहली ने की प्रार्थना, सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर कही यह बात
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की सलामती के लिए विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा है कि वो भगवान से पंत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत के रोड एक्सीडेंट की खबर से न सिर्फ उनके परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है बल्कि भारतीय टीम में उनके साथी खिलाड़ी भी इस खबर को सुनने के बाद से बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की सलामती के लिए दुआओं का दौर जारी है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पंत की सलामती के लिए प्रार्थना की है। विराट कोहली ने एक ट्वीट के जरिए कहा है, "ऋषभ पंत आप जल्दी ठीक हो जाए, आपके ठीक होने की मैं प्रार्थना कर रहा हूं।"
इन क्रिकेटरों ने भी पंत के लिए मांगी दुआएं
- विराट कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर कहा है, "मैं तुम्हारे जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं ऋषभ पंत, मेरी प्रार्थानाएं तुम्हारे साथ हैं।"
- हार्दिक पांड्या ने कहा है, "तुम्हारे तेजी से रिकवरे होने की मैं कामना करता हूं, मजबूत रहो ब्रो।
- शिखर धवन ने कहा है, "भगवान का शुक्र है कि काफी बचाव हो गया। मैं तुम्हारे जल्द ही रिकवर होने की कामना करता हूं।
देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं ऋषभ पंत
आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार दिल्ली से देहरादून जाते वक्त हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में ऋषभ पंत बाल-बाल बच गए। रुड़की जाते वक्त ऋषभ पंत की गाड़ी नकसार बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई। बीसीसीआई ने इस हादसे के बाद बताया है कि पंत के सिर में दो कट लग गए हैं, जबकि दाहिने घुटने में गंभीर चोट है। ऋषभ पंत अभी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications