Virat 100th Test Match: कोहली ने अनुष्का को बताया अपनी 'शक्ति' तो एक्ट्रेस ने विराट के नाम किया अपना दिल

मोहाली, 04 मार्च। भारतीय टीम मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है। यह मैच विराट कोहली के करियर का स्वर्णिम पल लेकर आया है क्योंकि आज विराट कोहली अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जिसे कि बीसीसीआई ने सेलिब्रेट किया है। मैच शुरू होने से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कोहली को इस खास उपलब्धि पर स्पेशल बेगी ब्लू भेंट की है। जिस वक्त ये सम्मान दिया जा रहा था उस वक्त मैदान में कोहली के साथ उनकी पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी।

'कभी सोचा नहीं था कि मैं 100वां मैच खेलूंगा'

'कभी सोचा नहीं था कि मैं 100वां मैच खेलूंगा'

आपको बता दें कि भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले कोहली ने एक दिन पहले अपना एक वीडियो जारी करके कहा था कि 'कभी सोचा नहीं था कि मैं 100वां मैच खेलूंगा।'

 'मेरे परिवार के लिए और कोच के लिए गर्व का क्षण'

'मेरे परिवार के लिए और कोच के लिए गर्व का क्षण'

कोहली ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा था "यह मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए और कोच के लिए गर्व का क्षण है। यह एक लंबा सफर रहा है। हमने उन 100 टेस्ट मैचों को खेलने के दौरान काफी क्रिकेट खेली। बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हुए। बहुत सारे पल हैं, जिन्हें कभी भूलाया ही नहीं जा सकता है।"

'वह मेरी शक्ति का स्रोत रही हैं'

'वह मेरी शक्ति का स्रोत रही हैं'

कोहली ने इस दौरान अपनी पत्नी अनुष्का की भी तारीफ की और कहा कि 'मेरी जर्नी में मेरी पत्नी अनुष्का का भी बहुत बड़ा हाथ है। आज मैं जहां तक भी पहुंचा हूं, उसमें मेरी वाइफ का सपोर्ट रहा है. अनुष्का के आने के बाद मेरी लाइव में स्थिरता आई है, मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। वह मेरी शक्ति का स्रोत रही हैं, उसके मेरे जीवन में आने के बाद से मैं बेहतर होता गया।'

'अनुष्का ने विराट के नाम किया अपना दिल'

'अनुष्का ने विराट के नाम किया अपना दिल'

कोहली के इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने बहुत सारे हार्ट का इमोजी बनाकर अपने पति के प्रति अपने प्यार को दर्शाया है। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अनुष्का ने अपने दिल को कोहली के नाम कर दिया। आपको बता दें कि विराट ने इटली में अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों को एक बेटी वामिका है। जो एक साल की है।

कोहली के शतक का इंतजार

गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी कोहली अगर इस मैच में सैकड़ा जमाते हैं तो ये उनके करियर का 71वां शतक होगा। कोहली के बैट से अंतिम बार शतक बांग्लादेश के खिलाफ साल 2019 में निकला था। । वो क्रिकेट के तीनों फार्मेंट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 456 मैचों में 54.30 की लाजवाब औसत के साथ 23569 रन दर्ज किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+