Vinod Kambli Financial crisis: कांबली ने अपनी ही बीवी से की है दो बार शादी, सचिन पर भी लगा चुके हैं कई आरोप
नई दिल्ली, 18 अगस्त। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है उनका हालिया इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो और उनका परिवार इस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। वो पूरी तरह बीसीसीआई की तरफ से मिल रही 30 हजार रुपये पेंशन पर गुजारा कर रहे हैं, उन्हें काम की दरकार है। उनकी माली हालत के बारे में उनके अजीज मित्र सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों को पता भी है।
Recommended Video

कभी करोड़ों की बात किया करते थे कांबली
आपको बता दें कि विनोद कांबली कभी करोड़ों की बात किया करते थे, उनका एक स्टाइल हुआ करता था इसलिए जब उन्होंने इस तरह की बातें कहीं तो हर कोई हैरान ही रह गया।
दो दोहरे शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज
मालूम हो कि भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेलने वाले कांबली ने 1084 रन बनाए हैं तो वहीं 104 वनडे मैचों में उन्होंने भारत के लिए 2477 रन जोड़े हैं। टेस्ट में उन्होंने 4 शतक और वनडे में 2 शतक ठोंके हैं। साल 1993 में उन्होंने दो दोहरे शतक जड़कर विश्व पटल पर तहलका मचा दिया था। वो टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज रहे हैं।

कांबली और सचिन बचपन के साथी हैं
मालूम हो कि कांबली और सचिन बचपन के साथी हैं, दोनों ही के कोच रमाकांत अचरेकर थे और दोनों ही मुंबई से आते हैं। दोनों ने स्कूली स्तर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और दोनों के ही बल्ले से रन निकला करते थे। लेकिन कहते हैं ना सफलता पाना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा सफलता को मेंटन रखना कठिन है और वो ही हुआ कांबली के साथ, जहां एक ओर सचिन ने संयमित रहते हुए सिर्फ अपने खेल पर फोकस किया, वहीं दूसरी ओर कांबली के सिर पर स्टारडम का नशा चढ़ने लगा और इसी नशे ने उनके खेल को प्रभावित कर दिया।

कांबली का रहा है विवादों से पुराना नाता
लेटनाईट पार्टी और शराब के सेवन ने कांबली की फार्म को खराब कर दिया और वो वक्त से पहले ही टीम इंडिया से दूर हो गए। इस दौरान उनके खिलाफ काफी कुछ मीडिया में छपा भी,जिससे उनकी इमेज भी खराब हुई और वो टीम से बाहर कर दिए गए लेकिन वो गलत कारणों की वजह से हमेशा से सुर्खियों में बने रहे।
अपनी ही बीवी से की है दो बार शादी
वो कभी बार में किसी के पिटने के आरोप में, तो कभी नौकरानी को प्रताड़ना देने के आरोप में, तो कभी सीनियर खिलाड़ियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से वो मीडिया से दूर कभी नहीं रहे। यहां तक कि उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रहीं है। आपको जानकर हैरत होगी कि कांबली ने तीन बार शादी है, उसमें दो बार शादी उन्होंने अपनी ही पत्नी से की है।

कांबली ने पहली शादी 1998 में नोएला लुईस से की थी
दरअसल कांबली ने पहली शादी 1998 में नोएला लुईस से की थी, जो कि पुणे के होटल ब्लू डायमंड में रिसेप्शनिस्ट थीं लेकिन ये शादी चली नहीं और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कांबली ने मॉडल रहीं एंड्रिया हेविट से शादी कर ली, एंड्रिया हेविट एक मॉडल रही हैं। लेकिन इस शादी के कुछ वक्त के बाद ही दोनों के बीच में खटपट शुरू हो गई क्योंकि हेविट कांबली की गंदी आदतों जैसे शराब पीना और देर रात तक दोस्तों संग पार्टी करने की वजह से तंग हो गई थीं।

साल 2017 में उन्होंने हेविट से दोबारा से शादी कर ली
उस वक्त कांबली का क्रिकेट करियर भी खत्म हो गया था वो फिल्मों और मॉडलिंग के क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जब पानी सिर से ऊपर उठ गया तो हेविट ने कांबली को डाइवोर्स दे दिया। तब तक हेविट-कांबली एक बेटे के मम्मी-पापा बन चुके थे।
हेविट-कांबली को दो संतान
लेकिन इस तलाक के कुछ वक्त बाद ही कांबली को समझ में आया कि उन्होंने गलती की है इसलिए उन्होंने वापस पैचअप करने की कोशिश की और उनकी कोशिश रंग लाई और साल 2017 में उन्होंने हेविट से दोबारा से शादी कर ली, जिसमें बाराती उनका खुद अपना बेटा है। आज ये कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं।

सचिन पर भी लगा चुके हैं कई इल्जाम
वैसे आज भले ही कांबली ने कहा कि सचिन ने उनकी काफी मदद की है। लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने सचिन पर काफी आरोप भी लगाए थे। साल 2009 में रियलिटी शो ‘सच का सामना' में कांबली ने कहा था कि जब वो लाइफ के बुरे फेज से गुजर रहे थे, तब सचिन ने उनकी मदद नहीं की थी।
सचिन पर निकाला था अपना गुस्सा
यहां तक कि 2013 की फेयरवेल स्पीच और पार्टी में भी सचिन ने उन्हें जगह नहीं दी थी, जिसका गुस्सा उन्होंने नेशनल टीवी चैनल पर निकाला भी था। हालांकि 18 जनवरी 2022 को उनके 50वें जन्मदिन पर जब सचिन ने उन्हें जन्मदिन विश किया था तो कांबली ने उन्हें थैंक्स कहते हुए उन्हें अपना सबसे अच्छा मित्र बताया था।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications