क्रिकेट जगत में हड़कंप, T20 World Cup से पहले दिग्गज खिलाड़ी फिक्सिंग के आरोप में सस्पेंड, हुई बड़ी कार्रवाई
T20 World Cup News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के अनुभवी बल्लेबाज एरॉन जोन्स को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सस्पेंड कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले जोन्स पर भ्रष्टाचार विरोधी संहिता (Anti-Corruption Code) के उल्लंघन के पांच गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) और ICC की संयुक्त जांच से जुड़ा है।
खिलाड़ी पर लगे पांच गंभीर आरोप (T20 World Cup News)
ICC द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार जोन्स पर लगे पांच आरोपों में से तीन 'Bim10 टूर्नामेंट' (2023-24) से संबंधित हैं। यह क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के अधिकार क्षेत्र में आता है। वहीं, शेष दो आरोप अंतरराष्ट्रीय मैचों से जुड़े हैं, जो सीधे ICC की भ्रष्टाचार विरोधी नियमावली के दायरे में आते हैं। Bim10 टूर्नामेंट के दौरान जोन्स पर मैचों के परिणामों या पहलुओं को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

कई मामले को छिपाने का आरोप
सट्टेबाजों या संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा किए गए ऑफर की जानकारी अधिकारियों को न देना। एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) की जांच के दौरान सहयोग न करना और महत्वपूर्ण सूचनाओं को छिपाने या उनसे छेड़छाड़ करने का प्रयास करना। जोन्स पर मामले को छिपाने का आरोप भी लगा है। जिस वजह से आईसीसी उन्हें लेकर सख्त कदम उठाने को मजबूर हुई।
ICC ने अपनाया सख्त रुख
ICC ने स्पष्ट किया है कि एरॉन जोन्स के खिलाफ यह कार्रवाई एक बड़ी जांच का हिस्सा है। निकाय ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में इस मामले में कुछ अन्य व्यक्तियों पर भी आरोप तय किए जा सकते हैं। जोन्स को इन आरोपों का जवाब देने के लिए 28 जनवरी 2026 से 14 दिनों का समय दिया गया है। तब तक उनका निलंबन जारी रहेगा।
ऐसा रहा है जोन्स का क्रिकेट करियर
जोन्स का क्रिकेट करियर 31 वर्षीय एरॉन जोन्स USA क्रिकेट का एक बड़ा चेहरा रहे हैं। उन्होंने अब तक 100 अंतरराष्ट्रीय मैच (52 वनडे और 48 टी20) खेले हैं। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच सहित कुल चार मैचों में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। वे मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में सिएटल ओर्कास और CPL में सेंट लूसिया किंग्स जैसी प्रमुख टीमों का हिस्सा रहे हैं। नवंबर 2025 में अबु धाबी टी10 लीग में वे आखिरी बार मैदान पर दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications