Cockroach Party फाउंडर Dipke ने क्यों पकड़े पुलिस के पैर? जूते पर रखा सिर-हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाए, वजह क्या?

Cockroach Party Founder Abhijeet Dipke Clash With Delhi Police: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20वें दिन यानी गुरुवार (9 जुलाई) को प्रदर्शन जारी है। लगातार बारिश के कहर के बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दीपके का यह प्रदर्शन भूख हड़ताल आंदोलन का रूप ले चुका है। इसी बीच, लगातार दो दिन से जारी बारिश के बाद भी सीजेपी समर्थकों का हौसला नहीं टूटा।

20 जुलाई को संसद तक एक विरोध मार्च के आयोजन की घोषणा भी कर डाली। लेकिन इस सबके बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिजीत दीपके एक पुलिस अधिकारी के पैर पकड़ते, सिर जूते पर रखते और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं। वजह क्या है? आइए विस्तार से जानते हैं...

cockroach-party-founder-abhijeet-dipke

Cockroach Janata Party क्या है? अभिजीत दीपके का सफर

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक व्यंग्यात्मक युवा आंदोलन है। इसकी शुरुआत 2026 में ही अभिजीत दीपके ने की। इस पार्टी ने तब जोर पकड़ा, जब NEET-UG पेपर लीक (मई 2026) का मुद्दा गरमाया। अभिजीत दीपके, छात्रों की आवाज उठाने अमेरिका से दिल्ली लैंड हुए। पार्टी का गठन यूएस में बैठे-बैठे ही कर डाला। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक, समर्थकों के बल पर प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 20 दिनों से चल रहा है। दीपके के इस प्रोटेस्ट में लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनके साथ ही, कई अन्य छात्र भी अनशन पर बैठे हैं।

दीपके ने पुलिस के पैर क्यों पकड़े? वीडियो का क्या सच?

दरअसल, दिल्ली-NCR में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। लगातार दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में जंतर-मंतर पर बैठे अनशनकारी बारिश में भीगते देख दीपके ने तिरपाल लगाने की पुलिस से अनुमति मांगी। दीपके के मुताबिक, तीन दिनों से अनुमति मांग रहे हैं। लेकिन, अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है।

वीडियो में दीपके एक पुलिस अधिकारी के सामने खड़े हैं। वे कहते हैं, 'सर, सर... तिरपाल लगाने दीजिए। बारिश हो रही है। छात्र भीग रहे हैं।' जब अनुमति नहीं मिली, तो उन्होंने भावुक होकर अधिकारी का पैर पकड़ लिया और सिर जूते पर रख दिया।

'सर की यूनिफॉर्म टाइट की सफेदी जैसी चमक रही है' Delhi Police पर भड़के Abhijeet Dipke !

एक अन्य वीडियो में दीपके दिल्ली पुलिस पर तंज सकते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर की यूनिफॉर्म टाइड की सफेदी जैसी चमक रही है। जूते भी दमक रहे हैं। बारिश की बूंद भी नहीं गिरी है। इतना ही नहीं, दीपके ने पुलिस के तंबू को वीडियो में दिखाते हुए कहा कि छात्र वहां जंतर-मंजर में प्रोटेस्ट के दौरान भीग रहे हैं, लेकिन सर यहां आराम से तंबू के नीचे हैं।

क्या हैं दीपके की मांगे?

CJP मुख्य रूप से NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं का मुद्दा उठा रहा है। उनकी मांगे हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। प्रभावित छात्रों के परिवारों को मुआवजा दें। इतना ही नहीं, दीपके ने 20 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है।

CJP Protest: सोनम वांगचुक अनशन पर, उधर ब्रेड पकोड़ा खाते दिखे अभिजीत दीपके,Viral Video पर मचा बवाल
CJP Protest: सोनम वांगचुक अनशन पर, उधर ब्रेड पकोड़ा खाते दिखे अभिजीत दीपके,Viral Video पर मचा बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+