कप्तानी में नंबर-वन निकले रोहित, इस मामले में कोहली को भी पछाड़ गए

नई दिल्ली। विंडीज की टीम भारत दाैरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरूआती दो मैच हार चुकी है। इस सीरीज से रोहित शर्मा ने पूर्णकालिक कप्तान के रूप में भारत की वनडे टीम की कमान संभाली है। रोहित की अभी तक वनडे में शानदार कप्तानी देखने को मिली। यह भारत की रोहित की कप्तानी में 10वीं जीत भी रही। इसी के साथ वह एक खास मामले में पूर्व वनडे कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर आगे निकल गए हैं।

india vs west Indies

भारत ने बुधवार (9 फरवरी) को विंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे 44 रन से अपने नाम किया था। इसी के साथ रोहित ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टीम को सबसे कम मैचों में 10 जीत दिलाई हैं। गाैर हो कि रोहित ने अब तक सिर्फ 12 वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इनमें से सिर्फ दो मैच हारकर उसने 10 मैच जीते हैं। ऐसे में उनका वनडे विनिंग एवरेज 83.33 का है।

यह भी पढ़ें- 'कोहली अभी 1-2 साल के लिए संभाल सकते हैं RCB की कमान'

इससे पहले कोहली ने भारत को शुरूआती 13 मैचों में कप्तानी करते हुए 10 मैचों में जीत दिलाई थी। उनके बाद 15 मैचों में कपिल देव थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन (17 मैच) और सौरव गांगुली (19 मैच) ने भी 20 से कम पारियों में 10 जीत दर्ज की थी। इसके अलावा सूची में राहुल द्रविड़ (20), एमएस धोनी (22), सचिन तेंदुलकर (29) और सुनील गावस्कर (33) हैं, जिन्होंने कम पारियों में टीम को 10 जीत दिलाने का काम किया।

गाैर हो कि दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी वनडे 11 फरवरी को खेला जाएगा। मैच जीतने से विंडीज को वनडे सीरीज में सफाया हो जाएगा। विंडीज क्लीन स्विप होने से बचेगा। वनडे सीरीज के बाद रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। मैच 16, 18 और 20 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+