दिल्ली की रणजी ट्रॉफी में सेलेक्ट हुए अंडर19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश ढुल
नई दिल्लीः भारत के अंडर 19 कप्तान यश ढुल को रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में सेलेक्ट कर लिया है। रणजी का सीजन 2022 चलेगा और दिल्ली की टीम में अनुभवी ईशांत ने खुद को बाहर कर दिया है। ईशांत का फैसला हैरानी भरा है क्योंकि भारतीय टीम को अपनी धरती पर श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह मार्च में होनी है।

यश ढुल के अलावा अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के बाकी सदस्यों को भी रणजी टीम में जगह दी गई है। खिलाड़ियों को उनके राज्य के हिसाब से जगह मिली है। बीसीसीआई ने अंडर19 टीम का स्वागत तब किया था जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में दूसरा वनडे मुकाबला खेल रही थी।
यह भी पढ़ें- चहल, तू ठीक से क्यूं नहीं चल रहा? चल उधर भाग! कैमरे में कैद हुई रोहित की झुंझलाहट- VIDEO
भारतीय टीम ने यश ढुल की अगुवाई जो ट्रॉफी जीती है वह युवा टीम इंडिया के क्रिकेट इतिहास में पांचवी ट्रॉफी है। यश ढुल ने हालांकि अभी तक रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है तो अब उनको रणजी ट्रॉफी के जरिए असली क्रिकेट का स्वाद चखने को मिलने जा रहा है।
एक चयनकर्ता ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया, "उनका आत्मविश्वास ऊंचा है और भले ही उन्होंने बहुत सारे रेड-बॉल मैच नहीं खेले हैं, हम चाहते हैं कि उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट का स्वाद मिले।"
टीम के बाकी सदस्यों के साथ मंगलवार सुबह भारत पहुंचे ढुल गुरुवार की सुबह अपने गृहनगर दिल्ली का दौरा करेंगे और बाद में टीम में शामिल होंगे। ढुल को गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचना है और बाकी टीम के साथ पांच दिन का क्वारंटाइन पूरा करना है।
भारतीय टीम में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत ने डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली को बताया कि वह राज्य टीम के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान टीम की कप्तानी करेंगे। भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी टीम का हिस्सा हैं।
टीम : प्रदीप सांगवान (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव शौरी, प्रियांश आर्य, यश ढुल, क्षितिज शर्मा, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, ललित यादव, अनुज रावत (विकेटकीपर), लक्ष्य थरेजा विकेटकीपर, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मयंक यादव , कुलदीप यादव, विकास मिश्रा, शिवांग वशिष्ठ, शिवम शर्मा।
कोविड रिजर्व: देव लकड़ा, ऋतिक शौकीन












Click it and Unblock the Notifications