Video: जब लाइव मैच के दौरान आया भूकंप, 20 सेकेंड तक हिलता रहा कॉमेंट्री बॉक्स

U19 World CUp
Photo Credit: Twitter/cricketWorldCup

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर 19 विश्वकप 2022 में शनिवार को प्लेट ग्रुप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आयरलैंड की टीम का मुकाबला जिम्बाब्वे से हुआ, जहां पर आयरिश टीम ने 8 विकेट की बड़ी जीत हासिल की। हालांकि इस मैच के दौरान कुछ इसी घटना भी देखने को मिली जिसने टीवी पर देख रहे फैन्स को डरा दिया। दरअसल पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वीन्स ओवल पार्क मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के दैरान भूकंप के झटके देखने को मिले जिसकी वजह से वीडियो कॉमेंट्री बॉक्स हिलता नजर आया। भूकंंप के इन झटकों को महसूस करने में भले ही खिलाड़ी चूक गये हों लेकिन टीवी पर मैच देख रहे फैन्स और कॉमेंटेटर्स ने इसे अच्छे से महसूस किया।

शनिवार को पोर्ट ऑफ स्पेन के तट पर 5.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया था जिसके झटके मैच के दौरान भी देखने को मिले, इन झटकों की वजह से लाइव प्रसारण कर रहे कैमरों की वीडियों फीड 20 सेकेंड तक हिलती हुई नजर आयी। आईसीसी कॉमेंटेटर एंड्रयू लियोनार्ड ने मैच में कॉमेंट्री के दौरान इन झटकों को महसूस किया और बताया कि क्या हो रहा है, इस दौरान उनकी आवाज में भूकंप के झटकों की वजह से पैदा हुई घबराहट साफ सुनी जा सकती है।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर अश्विन ने की भविष्यवाणी, बताया U19 WC के किन 3 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

उन्होंने कहा,'हम सभी..मुझे लग रहा है कि हम अभी एक भूकंप का सामना कर रहे हैं। बॉक्स की हालत देखने के बाद मुझे यकीन है कि हम भूकंप ही महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा लग रहा है कि हमारे पीछे से कोई ट्रेन गुजर रही है, जिससे पूरा क्वीन्स पार्क ओवल मीडिया सेंटर हिल गया है।' लियोनार्ड ने आगे बात करते हुए कहा कि भूकंप के झटके करीब 15-20 सेकेंडस तक महसूस किये गये हैं।

गौरतलब है कि भूकंप के झटकों के चलते टेलिविजन कैमरा भी हिलते नजर आये जिसे जिम्बाब्वे की पारी के छठे ओवर में साफ देखा जा सकता है। इस दौरान आयरिश स्पिनर मैथ्यू हम्फ्री भूकंप के झटकों से अंजान गेंद फेंकते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि टीवी पर कैमरे का हिलना साफ देखा जा सकता है। जर्नलिस्ट पीटर डेला पेन्ना ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है जो कि अंडर 19 विश्वकप के इस मैच से कॉमेंट्री बॉक्स की फीड का है।

और पढ़ें: Legends League Cricket के फाइनल में 38 छक्के -29 चौके, वर्ल्ड जाएंटस ने जीता पहला खिताब

आपको बता दें कि आयरलैंड की टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को आयरलैंड के तेज गेंदबाज मुजमिल शेरजाद ने 5 विकेट लेकर 166 रन पर रोक दिया। जवाब में टिम टेक्टर और जैक डिक्सन की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर आयरलैंड की टीम ने 32 ओवर में इस स्कोर को 8 विकेट पहले हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+