U19 WC 2022 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 8वीं बार फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से धूल चटाकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। अब उसके पास पांचवीं बार खिताब जीतने का माैका रहेगा। इससे पहले 4 बार भारत चैंपियन रह चुका है। अब फाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी को होगा।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी बोले- उसकी तुलना कोहली से मत करो, पहले उसे कुछ सालों तक खेलने दो

यश ढुल ने लगाया शतक

यश ढुल ने लगाया शतक

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान यश ढुल के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया के सामने 5 विकेट खोकर 291 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में कंगारू टीम 41.5 ओवर में 194 रनों पर ही ढेर हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि उन्होंने 13 ओवर में अपनी ओपनिंग जोड़ी को महज 37 के स्कोर पर गंवा दिया। सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी 6 रन और दूसरे सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। खराब शुरूआत के बाद, हालांकि शेख राशिद और कप्तान यश धूल ने पारी को बचा लिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया।

अंतिम 10 ओवर में बने खूब रन

अंतिम 10 ओवर में बने खूब रन

फिर 46वें ओवर में कप्तान यश रन आउट हो गए। उन्होंने 110 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 10 चौके शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद राशिद का शतक मात्र 6 रन से चूक गया। यश के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने 108 गेंदों में 94 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। उस समय भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 46 ओवर में 241 था, लेकिन फिर विकेटकीपर दिनेश बाना ने अंतिम समय 4 गेदों में नाबाद 20 रन बनाकर टीम का स्कोर 290 पर पहुंचा दिया। अंतिम 10 ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 108 रन बनाए। उनके अलावा निशांत सिंधू 10 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। राजवर्धन हैंगरकर ने 10 गेंदों में 13 रन बनाए। लेकिन अगले मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने तुरंत खेल दिखाया और टीम को 290 रन पर ले गए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए दोहरा शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के जैक निस्बेट और विलियम साल्जमैन ने 2-2 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया टीम ऐसे हुआ पस्त

ऑस्ट्रेलिया टीम ऐसे हुआ पस्त

जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम अच्छी शुरूआत नहीं कर सकी। दूसरे ही ओवर में रवि कुमार ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर टैगी विली को एलबीडब्लू कर दिया। वो 1 रन बना सके। फिर दूसरे विकेट के लिए कैंपबेल केलवे और कोरी मिलर ने 68 रन की साझेदारी करके टीम को संभाला लेकिन 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिलर को रघुवंशी ने एलबीडब्लू करके साझेदारी को तोड़ दिया। मिलर ने 46 गेंद में 38 रन बनाए। मिलर के आउट होने के बाद बाद अगले ही ओवर में विकी ओस्तवाल ने कैंपबेल को निशांत सिंधू के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को मुसीबत में जाल दिया। कैंपबेल ने 53 गेंद में 30 रन बनाए। उनके कप्तान कूपर कोनोली (3) भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें सिंधू ने राशिद के हाथों लपकवाया। फिर वेथन राधाकृष्णन के (11) बोल्ड होते ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 101 रन पर 5 विकेट हो गया। इसके बाद एक छोर लैक्लन शॉ संभाले रहे और उन्होंने 64 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें कुछ देर के लिए सिनफील्ड का साथ मिला, लेकिन वो भी 14 गेंद में 20 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। फिर रवि कुमार ने शॉ को बोल्ड करके भारत नौवीं सफलता दिलाई। शॉ 66 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। खिरी विकेट रन आउट के रूप में गिरा और टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। रवि ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। निशांत सिंधू और रवि कुमार ने 2-2 विकेट झटके, जबकि अंगकृष रघुवंशी और कौशल तांबे को 1-1 सफलता मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+