संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को नहीं मिली वर्ल्ड कप टीम में जगह, आग बबूला हुए फैंस, सिलेक्टर्स को सुनाई खरी-खोटी

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय चयनकर्ताओं में सोमवार यानी 12 सितंबर की शाम को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली, 12 सितंबर। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय चयनकर्ताओं में सोमवार यानी 12 सितंबर की शाम को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एशिया कप से चोट के कारण बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वर्ल्ड की टीम में वापसी हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप की टीम में जगह दी गई है।

Recommended Video

    T20 World Cup: Sanju Samson टीम से बाहर, फैन्स ने BCCI पर नजरअंदाज का आरोप | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    Sanju Samson and mohammed shami

    संजू सैमसन को नहीं मिली जगह

    एशिया कप में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद ऐसी चर्चाएं जोरों पर थी कि संजू सैमसन को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। जिम्बावे दौरे पर सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से खुद को साबित भी किया था। लेकिन चयनकर्ताओं ने एक बार फिर ऋषभ पंत पर भरोसा जताते हुए उन्हें टी-20 टीम में शामिल करने का काम किया है।

    मोहम्मद शमी को भी नहीं मिला वापसी का मौका

    एशिया कप मिली हार के बाद भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में मौका दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर शमी अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते थे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मैन टीम में शमी को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, शमी को स्टैंडबॉय के तौर पर टीम में रखा गया है।

    सिलेक्टर्स पर भड़के क्रिकेट फैंस

    इन दोनों ही खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने वाले सिलेक्टर्स पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूटा है। भारतीय क्रिकेट फैंस लगातार शमी और सैमसन को टीम में नहीं लेने पर चयनकर्ताओं की आलोचना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि आखिर बीसीसीआई क्या साबित करना चाहती है, इन फॉर्म संजू सैमसन को क्यों मौका नहीं दे रहे..उनको ऋषभ पंत की जगह शामिल करना चाहिए था। वहीं एक और फैन ने लिखा कि मोहम्मद शमी को टी20 विश्व कप की टीम में शामिल नहीं करके बहुत बड़ी गलती की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+