IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है? ये रही टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट
IPL 2023: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन अब तक चौके-छक्कों की खूब बरसात हुई है। गुजरात टाइटंस एकमात्र ऐसी टीम है, जोकि प्लेऑफ में सबसे पहले पहुंची है, जबकि तीन अन्य टीमें कौन-सी होंगी, इसका अभी तक फैसला नहीं हो सका है।

IPL 2023 Match Update: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां प्रत्येक मैच में दो टीमों के बीच होने वाली टक्कर किसी महासंग्राम से कम नहीं है। इस सीजन के 70 में से अब तक 65 मैच खेले जा चुके हैं।
गुजरात टाइटंस एकमात्र ऐसी टीम है, जोकि प्लेऑफ में सबसे पहले पहुंची है, जबकि तीन अन्य टीमें कौन-सी होंगी इसका अभी तक फैसला नहीं हो सकता है। आईपीएल के इस सीजन अब तक चौके-छक्कों की खूब बरसात हुई है। ऐसे में जानते हैं कि आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी कौन-से हैं।
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले पांच खिलाड़ी
- इस लिस्ट में पहला नाम राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का है, जिन्होंने अब तक के 13 मैच 74 चौके की मदद से कुल 575 बनाए हैं। जायसवाल ने एक पारी में सबसे ज्यादा 16 चौके लगाए हैं।
- इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरे नंबर पर आते हैं, जिन्होंने 13 मैच में 62 चौके की मदद से कुल 576 रन बनाए हैं। उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा 8 चौके जड़े हैं।
- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर इस मामले में नंबर तीन पर आते हैं, वार्नर ने अब तक के 13 मैच 62 चौके की मदद से 430 रन बनाए हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा 11 चौके ठोके हैं।
- चेन्नई सुपर किंग्स के डेवन कॉनवे ने वर्तमान में 13 मैच में 58 चौके की मदद से 498 रन बनाए हैं, उनके नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 16 चौके हैं।
- टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में आखिरी नाम आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस का है, जिन्होंने 13 मैच में 55 चौके मदद से 702 रन बनाए हैं, उनके नाम एक पारी में सबसे अधिक 8 चौके हैं।
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज?
Recommended Video
IPL 2023: Virat Kohli की सेंचुरी से IPL में बना शतकों का खास रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी #Shorts
- आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने अब तक 13 मैच में 36 छक्कों की मदद से कुल 702 रन बनाए हैं, उनके नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 6 छक्के हैं।
- इस लिस्ट में दूसरा नाम ग्लेन मैक्सवेल का है, जिन्होंने कुल 13 मैच में 30 छक्कों की मदद से 389 रन बनाए हैं। मैक्सवेल ने एक पारी में सबसे ज्यादा 8 छक्के लगाए हैं।
- चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी शिवम दुबे ने अब तक के 13 मैच में 30 छक्कों की मदद से 363 रन बनाए हैं। उनके नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 5 छक्के हैं।
- राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 13 मैच में 26 छक्कों की मदद से 575 रन बनाए हैं। उनके नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 8 छक्के हैं।
- लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस के नाम 13 मैच में 368 रन हैं। उनके नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 8 छक्के हैं।












Click it and Unblock the Notifications