IPL में डबल सेंचुरी के बाद एक साथ दिखे शतकवीर, वायरल हुईं क्लासेन-कोहली के स्पेशल मोमेंट की ये तस्वीरें
IPL: एसआरएच बनाम आरसीबी के मैच में विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन ने शानदार शतक लगाए। मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे की सराहना भी की। आईपीएल इतिहास में पहली बार दोनों टीमों ने एक-एक व्यक्तिगत शतक दर्ज किए हैं।

RCB vs SRH, IPL 2023: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया आईपीएल का 65वां मैच दोनों ही टीमों के लिए यादगार बन गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक शतक के साथ मुकाबले को रोमांचक बना दिया। मैच में आरसीबी के स्टार विराट कोहली और शक्तिशाली हेनरिक क्लासेन ने गजब का प्रदर्शन किया, और जब दोनों क्रिकेटर एक दूसरे के प्रशंसा के लिए मैदान पर मिले, जो सोशल मीडिया पर गजब का क्रेज देखने को मिला।
दरअसल, इसम मुकाबले में एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन ने 51 गेंदों पर 104 रनों की अविश्वसनीय पारी के दम पर आरसीबी को एक बड़ी चुनौती पेश की। हालांकि, कोहली के 63 गेंदों पर 100 रनों के शानदार शतक ने आरसीबी के लिए मुकाबले में रोमांचक जीत दिला दी। इसके साथ ही आसरीबी की मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ गई।
मैच के दौरान क्लासेन के शानदार प्रदर्शन पर कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हावी होती नजर आई, तो मैच के बाद दोनों क्रिकेट एक दूसरे की पारी की सराहना करते हुए नजर आए दरअसल, आईपीएल में यह क्लासेन का पहला शतक है, जबकि कोहली का छठा शतक है।
क्लासेन ने शतक बनाया तो फील्डिंग कर रहे विराट कोहली उनकी प्रशंसा में ताली बजाते देखे गए, और जब कोहली ने शतक लगाया तो क्लासेन को उनकी प्रशंसा करते देखा गया, दोनों खिलाड़ियों के तस्वीरें कैमरों में कैद हो गईं, जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
एसआरएच के 187 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कोहली और फाफ डु प्लेसिस की सलामी जोड़ी ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार 172 रनों की ओपनिंग साझेदारी की।
एसआरएच के खिलाफ मिली जीत ने आरसीबी को प्लेऑफ की दौड़ में पहुंचा जरूर दिया है, लेकिन अभी भी टीम के लिए ये आसान नहीं है। गुजरात के बाद अब प्लेऑफ में कौन-कौन सी टीमें पहुंचेंगी ये फैसला लीग मैचों के खत्म होने तक ही हो सकेगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications