चिन्नास्वामी स्टेडियम में 19 वर्षीय खिलाड़ी ने मचाया कोहराम, No-6 पर 6 छक्के लगाकर ठोका शतक

मैच के पहले तीसरे दिन जहां अभिमन्यु ईश्वरन (132) और रजत पाटीदार (176) ने शतक लगाए, तो चौथा दिन तिलक वर्मा (Tilak Varma) के नाम रहा।

बेंगलुरु, 4 सितंबर: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच चार दिवसीय अन ऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां युवा खिलाड़ियों से सजी इंडिया ए की टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के पहले तीसरे दिन जहां अभिमन्यु ईश्वरन (132) और रजत पाटीदार (176) ने शतक लगाए, तो चौथा दिन तिलक वर्मा (Tilak Varma) के नाम रहा।

खूब चला वर्मा जी का बल्ला

खूब चला वर्मा जी का बल्ला

तिलक वर्मा, नाम सुना-सुना सा लगा ना.. जी हां, ये वही 19 वर्षीय तिलक वर्मा है, जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए धमाल मचाया था। अब तिलक ने इंडिया ए के अपने डेब्यू मैच पर भी धमाका कर दिया है। बाएं हाथ के खिलाड़ी ने नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 183 गेंदों पर 121 रन की जोरदार पारी खेली। तिलक ने अपनी शतकीय पारी में 9 चौके और कुल 6 छक्के लगाए। युवा बल्लेबाज ने शानदार स्क्वायर कट लगाकर अपना शतक पूरा किया। बल्ले से दम दिखाने के बाद वह तेज गेंदबाज शॉन सोलिया की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे।

आईपीएल से मिली पहचान

आईपीएल से मिली पहचान

IPL का 15वां सीजन भले ही मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने जैसे रहा हो, लेकिन तिलक वर्मा ना सिर्फ टीम फ्रेंचाइजी के लिए बल्कि टूर्नामेंट के लिए भी एक बड़ी खोज साबित हुए। मुंबई ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था और तिलक ने भी अपने प्रदर्शन से दुनिया भर के क्रिकेट पंड़ितों को खासा प्रभावित किया। 19 साल के खिलाड़ी ने 14 मैचों में 37 की औसत और 131 के स्ट्राइक रेट से कुल 397 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी देखने को मिले।

इंडिया ए ने बनाए 571 रन

इंडिया ए ने बनाए 571 रन

इंडिया ए ने अपनी पहली पारी 571-6 पर घोषित की। अभिमन्यु ईश्वरन (132), रजत पाटीदार (176) और तिलक वर्मा (121) के अलावा कप्तान प्रियांक पांचाल ने भी 47 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ (21) और सरफराज खान ने 36 रन की पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड ए ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए थे। टीम की ओर से जॉय कॉर्टर ने 197 रन की लाजवाब पारी खेली। इंडिया ए के लिए मुकेश कुमार के खाते में 5 विकेट आए। इंडिया ए ने पहली पारी के आधार पर 171 रन की बढ़त बना ली है और आज के दिन का खेल बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+