द हंड्रेड: 100 गेंदों में पूरा करना है मिशन, 8 टीमों की होगी टक्कर, 1 ही होगा विजेता, भारत में कहां देखें मैच
The Hundred 2023: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी का 100 गेंदों का क्रिकेट टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' 1 अगस्त से 27 अगस्त तक खेला जाएगा। यह इवेंट महिला और पुरुष दोनों तरह के कंपटीशन के लिए हो रहा है, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी और 7 जगहों पर यह प्रतियोगिता होगी।
द हंड्रेड का 2023 एडिशन ट्रेंट रॉकेट और साउदर्न ब्रिज के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो जाएगा। महिला और पुरुष, दोनों टीमें ऐसे ही शुरुआत कर रही हैं।

सभी फ्रेंचाइजी को 8 लीग मुकाबले खेलने होंगे, जिसके बाद नॉक आउट स्टेज आएगी। नॉकआउट में एलिमिनेटर और फाइनल मैच होंगे। लीग स्टेज में जो टीमें दूसरे और तीसरे स्थान पर रहेंगी, उन्हें एलिमिनेटर के लिए मैच करने होंगे। खास बात यह है कि लीग स्टेज की टॉप की टीम खुद ही फाइनल में पहुंच जाएगी।
इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता को फाइनल में पहुंचने वाली टीम के साथ खिताबी जंग का मैच करना है। ऐसे में देख सकते हैं कि आईपीएल की तुलना में हंड्रेड का नॉकआउट फॉर्मेट काफी अलग है।
इस बार द हंड्रेड का एलिमिनेटर मैच 26 अगस्त को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा जबकि 27 अगस्त को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर फाइनल मैच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में ट्रेंट रॉकेट डिफेंडिंग चैंपियन है। महिलाओं के इवेंट में 'ओवल इन्विंसिबल' ने शुरुआती 2 सालों तक खिताब जीता है।
यह प्रतियोगिता 120 की जगह 100 गेंदों की ही होती है। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इसकी काफी सराहना भी होती है और भारतीय महिला खिलाड़ी भी इस में खेलती है। प्रतियोगिता रोचक है, फॉर्मेट अलग है और इंग्लैंड में शानदार क्रिकेट माहौल इसे मिलता है।
ये भी पढ़ें- Ashes 2023: 'लास्ट ' कैप्शन लिखकर बेन स्टोक्स ने स्टुअर्ट ब्रॉड को किया सलाम, फोटो देखकर फैंस हुए भावुक
ऐसे में भारत में भी इस टूर्नामेंट को देखने वाले दर्शकों की संख्या कम नहीं है। भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर द हंड्रेड के सभी मैच आएंगे। ऐसे में अगर आपको देखना है तो टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल को फॉलो कर सकते हैं। ये मैच सोनी स्पोर्ट्स टेन-5 चैन पर आएंगे।
मोबाइल पर सोनी लिव एप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग मुकाबले देख सकते हैं। इसके लिए आपको एक सब्सक्रिप्शन भी लेना होगा। उसके बाद आप लाइव मैच देख पाएंगे। फिलहाल सोनी के चार सब्सक्रिप्शन प्लान है जिसमें सिर्फ मोबाइल पर कंटेंट देखने के लिए आपको 1 साल के ₹599 चुकाने होंगे। एक लिव प्रीमियम प्लान है जो ₹999 सालाना का है। इस प्लान में 6 महीने और 1 महीने के लिए आपको क्रमश 699 और ₹299 देने होंगे। फिर आप बाकी डिवाइस पर भी कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications