Ashes 2023: ‘लास्ट ' कैप्शन लिखकर बेन स्टोक्स ने स्टुअर्ट ब्रॉड को किया सलाम, फोटो देखकर फैंस हुए भावुक
Ashes 2023: इंग्लैंड के क्रिकेट के दो महानायकों बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच की दोस्ती का एक पल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। स्टोक्स ने अपने साथी पेसर ब्रॉड के साथ कुछ फोटो शेयर किए, जिनमें दोनों को एक-दूसरे को हग करते हुए देखा जा सकता है।
इन फोटो का कैप्शन 'लास्ट टाइम' है, क्योंकि यह ब्रॉड का आखिरी मैच है, जिसके बाद वह क्रिकेट से संन्यास लेंगे। 37 साल के पेसर ने कुछ दिनों पहले ही अपने संन्यास की घोषणा की थी, जिससे पूरा क्रिकेट परिवार सदमे जैसा महसूस कर रहा है। (Photo- Ben Stokes Instagram)

ब्रॉड ने करियर में हमेशा टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी, जो इंग्लैंड में सबसे पसंदीदा फॉर्मट रहा है। बेन स्टोक्स भी वनडे को अलविदा कहकर टेस्ट क्रिकेट के नाम अपना करियर कर चुके हैं। हालांकि वे टी20 में भी सक्रिय हैं। स्टोक्स ने अपनी कप्तानी में ब्रॉड-एंडरसन की जोड़ी को लीड किया, जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
ये भी पढ़ें- World Cup: भारत-पाक महामुकाबले की तारीख में बदलाव, जानिए अब क्या होगा टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
ब्रॉड 167 टेस्ट मैचों में 602 विकेट ले चुके हैं। एशेज में उनके सामने आखिरी बार विकेट लेने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस मैच में चौथे दिन स्टंप तक बगैर कोई विकेट खोए 135 रन बना लिए थे। उनके सामने पांचवे दिन 249 रनों का और टारगेट है, जिसको हासिल करने के लिए एशेज सीरीज 2023 का लगातार पांचवां टेस्ट मैच अपने रोचक निर्णायक दिन की ओर बढ़ सकता है।
अगर ब्रॉड यहां पर विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं, तो ये करियर की बहुत शानदार विदाई होगी। देखना होगा जेम्स एंडरसन इस पारी में विकेट ले पाते हैं या नहीं, जिमी के प्रदर्शन ने इंग्लैंड की चिंताओं को थोड़ा बढ़ाया है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया पहले ही एशेज रिटेन कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications