World Cup 2023 को लेकर बन रहा गजब का संयोग! वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को करना होगा ये काम
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 12 साल बाद भारत के पास भी वर्ल्ड कप जीतने का बेहतरीन मौका है। इस बीच फैंस को ये जानकार खुशी होगी कि वर्ल्ड कप को लेकर एक गजब का संयोग बन रहा है, और रोहित शर्मा की टीम के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है।
दरअसल, वर्ल्ड कप 2007 से लेकर अभी तक जिस टीम ने पहला शतक जमाया है उसी टीम ने खिताब भी अपने नाम किया है। वर्ल्ड कप 2007 का पहला शतक रिकी पोंटिंग ने लगाया था। टूर्नामेंट में पोटिंग ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 113 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पहले शतक के बाद ये वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

इसके बाद वर्ल्ड कप 2011 का पहला शतक टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने लगाया था। सहवाग ने 140 गेंद में 14 चौके और 5 छक्के की मदद से कुल 175 रनों की पारी खेली। इस तरह से साल 2011 का वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने जीत लिया।
वहीं वर्ल्ड कप 2015 का पहला शतक एरॉन फिंच ने जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाए, और संयोग से ये वर्ल्ड कप भी ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया। फिंच ने अपनी 135 रनों की पारी में शानदार 12 चौके औक तीन छक्के लगाए।
इसी तरह वर्ल्ड कप 2019 का पहला शतक जो रूट ने लगाया था। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 97 गेंदों में अपने वन-डे करियर का पहला शतक जड़ दिया था। संयोग का सिलसिला यहां भी जारी रहा और टूर्नामेंट में पहले शतक के बाद इंग्लैंड ने खिताब भी अपने नाम कर लिया।
अब देखने दिलचस्प होगा कि 2023 के वर्ल्ड कप में कौन-सी टीम पहले शतक लगाती है और क्या इस बार भी संयोग का सिलसिला जारी रहेगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications