World Cup 2023: पहले भारत को बताया 'दुश्मन मुल्क,' अब माफी के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, जारी किया बयान

World Cup 2023: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख जका अशरफ का बयान लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जका अशरफ द्वारा भारत को 'दुश्मन मुल्क' (Enemy Nation) बताने के बयान को लेकर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से माफी मांगनी पड़ी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर जारी ताजा बयान में कहा गया है कि भारत में पाकिस्तान के क्रिकेटरों का शानदार स्वागत यह साबित करता है कि दोनों देशों के लोगों में एक-दूसरे के खिलाड़ियों के प्रति कितना प्यार है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए बुधवार, 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंची, जहां हवाईअड्डे पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ।

pakistan cricket team

हालांकि, लगभग उसी समय पीसीबी प्रमुख अशरफ का भारत को दुश्मन देश बताने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी बोर्ड ने एक नया बयान जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान के क्रिकेटरों के स्वागत के लिए भारत की प्रशंसा की गई है।

पीसीबी ने अपने ताजा बयान में डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि, 'पीसीबी की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा है कि विश्व कप के लिए भारत में पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का शानदार स्वागत साबित करता है कि दोनों देशों के लोगों में एक-दूसरे के खिलाड़ियों के लिए कितना प्यार है।'

बयान में आगे कहा गया कि, 'यह प्यार हैदराबाद हवाई अड्डे पर आयोजित स्वागत समारोह से स्पष्ट हुआ। जका अशरफ ने व्यक्तिगत रूप से इस तरह के स्वागत समारोह की व्यवस्था करने के लिए भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने उल्लेख किया कि जब भी भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर कदम रखते हैं, तो वे पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरते हैं, लेकिन दुश्मन के रूप में नहीं।'

बयान में कहा गया कि, 'अध्यक्ष प्रबंधन समिति ने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट हमेशा वैश्विक ध्यान का केंद्र रहा है, यही कारण है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट को इस खेल में अन्य प्रतियोगिताओं की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।'

वहीं दूसरी ओर हैदराबाद पहुंचने के बाद से पाकिस्तान टीम अपने खिलाड़ियों को भारत में मिले आतिथ्य के लिए प्रशंसा से भरी हुई है। हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले अभ्यास मैच के बाद बाबर आजम की टीम ने एक भव्य रात्रिभोज का आनंद लिया और फैंस के साथ कुछ सेल्फी भी लीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर (एक्स) अकाउंट ने टीम के रात्रिभोज का एक वीडियो शेयर किया है, जहां खिलाड़ियों को मौज-मस्ती करते देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+