T20 World Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह
T20 World Cup 2025: भारत ने आगामी अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए निकी प्रसाद को कप्तान नियुक्त किया गया है। भारत वर्तमान में अंडर-19 महिला क्रिकेट की चैंपियन टीम है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा। टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं जो खिताब जीतने की कोशिश करेंगी।
निकी प्रसाद की कप्तानी रही है शानदार (T20 World Cup 2025)
निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप की विजेता भी रही है, जहां टीम ने हाल ही में कुआलालंपुर, मलेशिया में अपना पहला अंडर-19 महिला एशिया कप खिताब जीता। दिलचस्प बात यह है कि अंडर-19 महिला विश्व कप भी मलेशिया में 18 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा, और भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत इसी मैदान से करेगी।

पिछली बार जीता था खिताब
भारत ने 2023 में शैफाली वर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले अंडर-19 महिला विश्व कप का खिताब भी जीता था। भारत की महिला क्रिकेट तेजी से आगे की ओर बढ़ रही है। इस साल भी युवा खिलाड़ियों से खिताब की उम्मीद होगी। फैंस इस टूर्नामेंट का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप टीम में वैष्णवी एस को शामिल किया गया है, जबकि नंधना एस को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है।
कब होगा भारत का पहला मुकाबला
सानिका चालके को उप-कप्तान बनाया गया है, और कमलिनी व भाविका अहीर को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। टूर्नामेंट में चार ग्रुप होंगे, प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें शामिल होंगी। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उनके मुकाबले मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका से होंगे। भारत का पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम
भारत की टीम : निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी तृषा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहीर (विकेटकीपर), ईश्वरी आवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वी जे, सोनम यादव, परिणीता सिसोदिया, केसरी दृष्टि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस
रिजर्व खिलाड़ी: नंधना एस, इरा जे, अनादी टी












Click it and Unblock the Notifications