'अब तुम जीतो और हमें नंबर 4 पर पहुंचाओ', नीदरलैंड के खिलाड़ी ने पाकिस्तान से लगाई गुहार- VIDEO

आज पाकिस्तान के लिए नीदरलैंड्स से पक्का दोस्त कोई नहीं था क्योंकि इन्होंने आपस में मिलकर वो कर दिखाया जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी। नीदरलैंड्स ने मजबूत दक्षिण अफ्रीका को मात देकर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाने का रास्ता खोल दिया और पाक ने भी अपनी जीत का घोड़ा उस पर सरपट दौड़ाते हुए सीधे सेमीफाइनल की मंजिल पा ली। पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ बहुत आसान जीत मिली और अब वे सेमीफाइनल में एक ताकत के तौर पर खेलने उतरेंगे।

Netherlands player tell Pakistan to win against Bangladesh

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Suryakumar Yadav का आया तूफान, मेलबर्न में घमासान | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    ये दोनों ही मुकाबले एडिलेड में हुए जहां पर नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को जीत के जश्न के समय पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बात करते हुए सुना गया। पाकिस्तान के खिलाड़ी उस समय वार्म अप के लिए मैदान में जा रहे थे। एक तरह से क्वार्टरफाइनल हो चुके मैच के लिए नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को कहा कि वे अब मैच जीत जाएं। ये नीदरलैंड्स के बल्लेबाज टॉम कूपर थे जिन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से गुजारिश की कि वे बांग्लादेश को मात दें।

    दरअसल बांग्लादेश को मात देने के पीछे नीदरलैंड्स और पाकिस्तान दोनों का फायदा था। पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल का बड़ा टिकट मिलना था तो वहीं नीदरलैंड्स इसके बाद चौथे स्थान पर आ जाता और बांग्लादेश पांचवें पर क्योंकि टाइगर्स का नेट रन रेट डच की तुलना में खराब था।

    बाबर आजम ने भी इस गुजारिश को मानने के लिए सिर हिलाया और अपने चेहरे पर मुस्कान दिखाई। पाकिस्तान ने उस मैच में नीदरलैंड्स को 127 रनों पर ढेर कर दिया और 18.1 ओवर में मैच को पांच विकेट से जीत लिया। शाहीन अफरीदी को चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

    अब इस बात के पूरे आसार हैं कि पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेगी। क्रिकेट फैंस फिर से भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मुकाबले का ख्वाब देख सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो टी20 वर्ल्ड कप में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के ना होने का भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+