IND vs PAK: कोहली के लिए बंदूक की गोली तक खाने को तैयार थे पंड्या, कही ऐसी बात कि फैंस ने ठोका सलाम
बड़े-बड़े शॉट्स लगाकार टीम को जीत दिलाने वाले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को विराट कोहली पर पूरा भरोसा था। पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद पंड्या ने कोहली के साथ बातचीत की।
India vs Pakistan, Highlights: बड़े-बड़े शॉट्स लगाकार टीम को जीत दिलाने वाले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को विराट कोहली पर पूरा भरोसा था। पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद पंड्या ने कोहली के साथ बातचीत की। इस इंटरव्यू का वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से काफी कुछ पूछने का काम कर रहे हैं।

कोहली ने पंड्या से पूछी यह बात
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या से कहा कि जब 31 पर चार विकेट गिर गए थे तो आप किस सोच के साथ मैदान पर उतरे थे। हार्दिक पंड्या ने कहा कि उन्हें तभी लग रहा ता कि वह मुकाबला जीत सकते हैं। उन्हें विराट कोहली पर यकीन था और वह यह जानते थे कि कोहली अगर अंत तक पिच पर जमे रहते हैं तो कुछ भी हो सकता है। पंड्या ने कहा कि मुझे बस पिच पर खड़े रहना था और अंत तक मैच को लेकर जाना था।

कोहली को बचाने के लिए खा लेता गोली
पंड्या ने कहा कि अगर मैच की इस सिचुएशन के दौरान कोहली का विकेट बचाने के लिए मुझे गोली खानी पड़ती तो मैं वह भी कर लेता। मुझे बस कोहली के विकेट को सुरक्षित रखना था। पंड्या की यह बात सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। पंड्या ने कोहली के साथ मिलकर 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ये साझेदारी कैसे बनी उन्हें खुद भी पता नहीं चला।

प्लानिंग के साथ दोनों ने की बल्लेबाजी
कोहली ने कहा कि जब हमें 8 गेंद पर 28 रन बनाने थे, तब पंड्या ने कहा कि यदि आप रऊफ पर अटैक करेंगे तो सब पैनिक हो जाएंगे। लिहाजा अपने आखिरी दो गेंदों पर बड़ा शॉट लगाने का प्लान किया, जिसमें हम कामयाब भी रहे। बता दें कि पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 159 रन बनाए थे, जवाब में 160 का पीछा करते हुए भारत के 4 विकेट 31 रन पर गिर गए थे। लेकिन यहां से कोहली और पंड्या ने मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications