T20 WC 2022: IND VS ENG Semifinal: अंग्रेजों पर बरसा पांड्या का आतिशी कहर, 29 गेंदों में जड़ा तूफानी पचासा

T20 WC 2022: IND VS ENG Semifinal: एडीलेड के मैदान पर इस वक्त भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवर में 168 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की ओर से अंतिम ओवरों में टीम के हिटमैन हार्दिक पांड्या ने आतिशी बल्लेबाजी की है और उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 29 बॉल में तूफानी फिफ्टी जड़ी है। जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।आपको बता दें कि भारत की शुरुआत आज अच्छी नहीं रही , आज भी भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा। ओपनर केएल राहुल, कैप्टन रोहित शर्मा और डैशिंग प्लेयर सूर्यकुमार यादव बड़ा स्कोर नहीं कर सके ऐसे में हिटमैन विराट कोहली को एक पक्के साथ की जरूरत थी, जिसे हार्दिक पांड्या ने बखूबी निभाया।

hardik pandya

आपको बता दें कि पांड्या ने आज आते ही आतिशी कहर बरपाया। अगर वो ताबड़तोड़ बैटिंग ना करते तो भारत एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाता। आपको बता दें कि पांड्या ने सिर्फ 33 बॉल में 63 रनों की पारी खेली है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की शुरुआत आज बेहतर नहीं हुई थी, केएल राहुल यहां पर फ्लॉप साबित हुए जिससे इंडिया पर पहले से ही प्रेशर आ गया था। इसके बाद बड़े शॉट्स खेलने के चक्कर में कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए , वो मात्र 27 रन ही बना पाए।

T20 WC 2022: IND VS ENG Semifinal:

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Hardik Pandya की पत्नी Natasa ने हर शॉट पर बनाई खुशी | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    उनके आउट होने के बाद पिछले मैच के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव भी टिक कर खेल नहीं पाए और मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोहली और पांड्या ने टीम को संभाला। कोहली जहां संभलकर खेलते दिखे वहीं पांड्या का कहर जारी रहा और उनके आतिशी खेल के बदौलत आज इंडिया ने अंग्रेजों को एक सम्मान जनक स्कोर लड़ने के लिए दिया है।

    T20 WC 2022: IND VS ENG Semifinal:

    पंड्या पारी के आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर हिट विकेट हुए। पांड्या की तूफानी पारी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल उन्होंने तो अपना काम कर दिया है और सारा दारोमदार गेंदबाजों पर है। फिलहाल आज जो जीतेगा वो ही फाइनल में 13 नवंबर को पाकिस्तान से फाइनल में भिड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+