Prateek Yadav Love Story: 'ईमेल के I Love You से स्वार्थी महिला तक', अपर्णा के साथ कैसा था प्रतीक का रिश्ता?
Prateek Yadav Love Story: समाजवादी पार्टी के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और SP प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के अकस्मात निधन से हर कोई सदमे में हैं, लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि '38 साल के युवा, जो खुद फिटनेस ट्रेनर थे, की अचानक मौत कैसे हो गई', भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भले ही प्रतीक राजनीति से दूर थे लेकिन वो हमेशा खबरों में बने रहते थे, वो और अपर्णा यादव सोशल मीडिया के चर्चित कपल्स में एक रहे हैं।

मालूम हो कि प्रतीक ने अपर्णा से 2011 में शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को तब से जानते थे, जब वो दोनों हाईस्कूल में थे। 14-15 साल की अपर्णा पर प्रतीक फिदा तो थे लेकिन कभी भी स्कूल में अपर्णा को वो अपने दिल की बात कह नहीं पाए थे। फिर एक दिन एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई और फिर बातों का सिलसिला शुरू हुआ।
'ईमेल के जरिए भेजा प्रेम का पैगाम, बाली उमर में हुआ था प्यार'
उसी पार्टी में प्रतीक को अपर्णा की मेल आईडी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपर्णा को लवमेल्स भेजें, हालांकि शुरुआत में तो अपर्णा ने उन्हें सीधे रिप्लाई नहीं किया लेकिन दोनों में दोस्ती हो गई और कुछ वक्त बाद अपर्णा ने प्रतीक को दिल की बात कह दी और फिर एक दिन दोनों ने शादी का फैसला कर लिया, इस हाई प्रोफाइल शादी में राजनीति और बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए थे। ये शादी सत्ता के गलियारों में काफी दिनों तक चर्चा में रही थी।
'10 साल की डेटिंग के बाद दोनों की शादी हुई थी'
एक विदेशी चैनल को दिये गए इंटरव्यू में अपर्णा ने इस बात का खुलासा किया था कि 'स्कूल में पढ़ाई के दौरान उनकी और प्रतीक की मुलाकात हुई थी और जब लगा कि हमारा रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है तब मुझे अचानक से एक दिन पता चले कि वो मुलायम सिंह के बेटे हैं। मैं हैरान रह गई थी।' 10 साल की डेटिंग के बाद दोनों की शादी हुई थी।
प्रतीक और अपर्णा के रिश्ते मे अब प्यार नहीं तनाव!
प्रतीक को सियासत से दूर रहे लेकिन अपर्णा ने राजनीति में आगे बढ़ने का फैसला किया, सपा में तवज्जो ना मिलने की वजह से उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। प्रतीक और अपर्णा के रिश्ते मे अब प्यार नहीं तनाव है इस बारे में पता जनवरी 2026 में लोगों को तब चला जब प्रतीक यादव की एक सोशल पोस्ट पर लिखा कि 'वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने जा रहे हैं।' उन्होंने अपर्णा पर 'स्वार्थी महिला' होने और परिवार बर्बाद करने का इल्जाम लगाया था।'

'इस स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया'
प्रतीक ने लिखा था कि - 'इस स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया , मेरी दिमागी हालत खराब कर दी, मैं जल्द से जल्द इस मतलबी औरत को तलाक देने जा रहा हूं। उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए और वह सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है।'

'अभी मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने इतनी बुरी आत्मा कभी नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।'
हालांकि, इस मामले के कुछ दिन बाद प्रतीक और अपर्णा ने एक कपल तस्वीर साफ करके लोगों को बताया था कि 'उनके बीच में सब ठीक है और किसी ने जानबूझकर ये अफवाएं फैलाई हैं।'














Click it and Unblock the Notifications