प्रतीक यादव की मौत पर आया बड़े भाई अखिलेश का पहला रिएक्शन, डिंपल यादव और परिवार के बाकी लोगों ने क्या कहा?
Akhilesh Yadav Reaction on Prateek Death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बेटे प्रतीक यादव के निधन की खबर ने उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 38 वर्षीय प्रतीक यादव पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिन पहले तबीयत में सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था, जिससे परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। लेकिन बुधवार सुबह उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। इस खबर के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और परिवार के करीबी लोगों का उनके आवास पहुंचना शुरू हो गया। राजनीतिक गलियारों में भी शोक का माहौल देखा गया।

अखिलेश यादव ने जताया दुख
भाई के निधन के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, "श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि!"
हालांकि, अखिलेश यादव की पत्नी और प्रतीक की भाभी डिंपल यादव ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक संदेश साझा किए। पार्टी से जुड़े लोगों ने इसे यादव परिवार के लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति बताया। परिवार के अन्य लोगों का रिएक्शन अब तक सामने नहीं आया है।
अखिलेश यादव KGMU पहुंचे हैं जहां प्रतीक का पोस्टमार्टम किया गया है। वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रतीक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतीक अब इस दुनिया में नहीं रहे, जो पूरे परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है। अखिलेश यादव ने बताया कि बचपन से ही प्रतीक अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे और जीवन में कुछ अच्छा और सार्थक करना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि परिवार अब सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेगा और कानून के मुताबिक जो भी कदम जरूरी होंगे, उन्हें पूरा किया जाएगा। साथ ही परिवार के सदस्य जो भी फैसला लेंगे, उसका सम्मान किया जाएगा। अखिलेश यादव ने यह भी बताया that उनकी प्रतीक से करीब दो महीने पहले मुलाकात हुई थी। उस दौरान उन्होंने प्रतीक को अपनी सेहत का ध्यान रखने और कारोबार पर फोकस करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि व्यापार में नुकसान होने पर कई बार लोग मानसिक रूप से काफी परेशान हो जाते हैं।
कैसे हुई प्रतीक की मौत?
सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे।
राजनीति से दूर रहे प्रतीक यादव
यादव परिवार देश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवारों में गिना जाता है, लेकिन इसके बावजूद प्रतीक यादव ने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखा। वह मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। परिवार की राजनीतिक विरासत काफी बड़ी होने के बावजूद उन्होंने कभी चुनावी राजनीति में दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनकी पहचान एक बिजनेसमैन और फिटनेस प्रेमी के रूप में ज्यादा रही। बता दें, प्रतीक मुलायम सिंह के अपने बेटे नहीं थे। प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी की पहली शादी के संतान थे।
विदेश से की पढ़ाई, बिजनेस में बनाया करियर
प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने रियल एस्टेट और फिटनेस सेक्टर में काम शुरू किया। लखनऊ में वह 'द फिटनेस प्लानेट' नाम से जिम चलाते थे। फिटनेस को लेकर उनकी दिलचस्पी काफी चर्चा में रहती थी और सोशल मीडिया पर भी उनकी लाइफस्टाइल अक्सर सुर्खियों में रहती थी। करीबी लोगों के मुताबिक वह अनुशासित जीवनशैली पसंद करते थे और स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहते थे।
स्ट्रीट डॉग्स के लिए चलाते थे संस्था
प्रतीक यादव पशु प्रेम के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने 'जीव आश्रय' नाम की संस्था बनाई थी, जो स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू, इलाज और देखभाल का काम करती थी। लखनऊ और आसपास के इलाकों में घायल और बेसहारा जानवरों की मदद के लिए उनकी संस्था लगातार सक्रिय रहती थी। कई पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर वह इस काम को आगे बढ़ा रहे थे।
ये भी पढ़ें: Prateek Yadav का निधन, कौन हैं पत्नी अपर्णा यादव? राजनीति नहीं, प्यार के लिए यादव परिवार में रखा था कदम












Click it and Unblock the Notifications