IND vs SA: सूर्यकुमार यादव से CSK स्टार की टी20 टीम से अनुपस्थिति पर पूछा सवाल, कप्तान ने दिया तगड़ा जवाब

South Africa vs India, 1st T20I: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें कुछ मुश्किल सवालों के जवाब देने पड़े।

ऐसा ही एक सवाल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की भारत की टी20 टीम से अनुपस्थिति के बारे में था। पिछले एक साल में गायकवाड़ सभी फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। चाहे लाल गेंद हो या सफेद गेंद, भारत के घरेलू क्रिकेट में गायकवाड़ के प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है। फिर भी, जब राष्ट्रीय चयन की बात आती है तो उन्हें किनारे कर दिया जाता है।

suryakumar

गायकवाड़ की टीम से अनुपस्थिति के बारे में पूछा सवाल
सूर्यकुमार से जब गायकवाड़ की टीम से अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि अभी भी कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय चयन के हकदार हैं। लेकिन, जब उन योग्य खिलाड़ियों को अवसर देने की बात आती है, तो टीम मैनेजमेंट की प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए और उसका पालन किया जाना चाहिए।

ऋतुराज के चयन को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार
भारतीय कप्तान ने कहा कि, 'ऋतु (ऋतुराज) एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह सभी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, चाहे वह कहीं भी खेलें। उनसे पहले भी कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मैनेजमेंट ने एक रूटीन या प्रक्रिया बनाई है, इसलिए उसका पालन करना महत्वपूर्ण है।'

सूर्यकुमार ने कहा कि, 'वह युवा हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है, उनका भी नंबर आएगा। उनका भी समय आएगा।' गायकवाड़ ने इस साल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए खेला, जिसमें उन्होंने 66.50 की औसत और 158.33 की स्ट्राइक-रेट से 133 रन बनाए।

ये भी पढ़िए- वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से पहले बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें, सीरीज से बाहर हुआ विस्फोटक बल्लेबाज

आईपीएल में हैं चेन्नई के कप्तान
वह आईपीएल में सीएसके के कप्तान हैं और उन्होंने दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी टीम का नेतृत्व भी किया। उन्हें इस साल ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का कप्तान भी बनाया गया था। गायकवाड़ भारत ए टीम के कप्तान भी हैं जो वर्तमान में एक अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+