वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से पहले बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें, सीरीज से बाहर हुआ विस्फोटक बल्लेबाज

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम 22 नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। राष्ट्रीय चयन पैनल के एक सदस्य ने शुक्रवार को क्रिकबज से इस बात की पुष्टि की और साथ ही कहा कि 37 वर्षीय खिलाड़ी के सीरीज के वनडे चरण के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के दौरान विकेटकीपिंग करते समय मुशफिकुर की बायीं तर्जनी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था और बाद में उन्हें मौजूदा तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया। पता चला है कि मुशफिकुर को ठीक होने में कम से कम चार से छह सप्ताह लगेंगे और इस कारण उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से बाहर होना पड़ा।

Mushfiqur Rahim

ठीक होने में लगेगा लंबा वक्त
चयनकर्ता ने कहा कि, 'वे (मुशफिकुर) वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें ठीक होने में कम से कम एक महीने या उससे अधिक समय लगेगा।'

उन्होंने कहा कि, 'जहां तक ​​वनडे (वेस्टइंडीज के खिलाफ) की बात है तो उनकी प्रगति देखने के बाद हमारे पास इस पर फैसला करने के लिए समय होगा।' दो टेस्ट के बाद, बांग्लादेश वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच भी खेलेगा और समझा जाता है कि मुशफिकुर टीम में शामिल होंगे, बशर्ते कि वह ठीक हो जाएं, क्योंकि वह टी20 से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

मुशफिकुर, जो आमतौर पर चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, चोट के बाद तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। बाद में, उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया। समझा जाता है कि मुशफिकुर जल्द ही घर लौट आएंगे।

इस बीच, टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में मुशफिकुर के विकल्प को खोजने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की है। लिटन दास के इस सप्ताह दुबई जाने की उम्मीद है, ऐसी अफवाहें थीं कि वह वनडे टीम में मुशफिकुर की जगह ले सकते हैं, लेकिन चयनकर्ता ने इस बात को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़िए- Champions Trophy 2025 को लेकर फिर फंसा पेंच, लेटेस्ट रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान के बयान ने बढ़ाई टेंशन

अधिकारी ने कहा कि, 'वह (लिटन) निजी कारणों से वहां जा रहे हैं और वेस्टइंडीज के लिए रवाना होने पर टीम के साथ जाएंगे।' उन्होंने कहा कि वह अभी बुखार से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+