Suryakumar Yadav: 'देवीशा ने वही किया जो मैं चाहता था...' सूर्यकुमार ने खोला 360 डिग्री तकनीक का राज
सूर्य कुमार यादव ने क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में खुद को बादशाह साबित किया है। उनकी किताब में जो शाट्स हैं, वो तो शायद क्रिकेट की किसी भी किताब में नहीं मिलेंगे।

Suryakumar Yadav 360-degree technique: टीम इंडिया के डैशिंग क्रिकेटर और '360 डिग्री तकनीक' के बादशाह कहे जाने वाले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन पर काबिज हैं। विजडन (Wisden) ने मेंस टी20 इंटरनेशनल 'टीम ऑफ द ईयर' लिस्ट में भी उनको जगह दी है, जबकि इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुंरधर शामिल नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में खुद को बादशाह साबित किया है। उनकी किताब में जो Shorts हैं, वो तो शायद क्रिकेट की किसी भी किताब में नहीं मिलेंगे। इसलिए लोग सूर्यकुमार को 'मिस्टर 360° डिग्री' या 'दूसरे ग्रह का जीव' कहते हैं।

'अरे उसका नाम मिस्टर 360 डिग्री है'...
इस बारे में सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में खुलकर बात की है। पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने पहली बार अपने खेल के '360 डिग्री तकनीक' का राज खोला है। उनसे जब सवाल किया गया था कि लोग आपको 'मिस्टर 360' कहते है? जरा इस पर प्रकाश डालिए।
R Ashwin Net Worth: जानिए टीम इंडिया के 'संकटमोचक' अश्विन की संपत्ति?

'360 डिग्री तकनीक कहलाने लग गया...'
तो इस पर हंसते हुए सू्र्यकुमार ने कहा कि 'इसके पीछे बहुत रोचक कहानी है, मैं जब स्कूल-कॉलेज में क्रिकेट खेला करता था तो रबड़ की बॉल से क्रिकेट खेलता था। इन जगहों पर बाउंड्री बड़ी नहीं होती थी। उस वक्त लेग साइड की बाउंड्री 95 गज होती थी तो ऑफ साइड की 30 गज होती थी और लोग 15 गज की दूरी से बॉल फेंका करते थे।'
'मुझे ऑफ साइड पर बॉल फेंकते थे बॉलर'
'बॉलर मेरी बॉडी को देखते हुए मुझे ऑफ साइड पर बॉल फेंकते थे, तब मैं रन बनाने के लिए चारों ओर शॉट मारता था और सच कहूं तभी मैंने रिस्ट का प्रयोग करना सीखा, पुल शॉट मारना सीखा और वो ही आज 360 डिग्री तकनीक कहलाने लग गया, हालांकि मैंने आज तक कभी इन शार्टस के साथ नेट पर प्रैक्टिस नहीं की, बस ये तो बॉल आती है और Shorts मैदान पर लग जाता है।'
Shreyas Iyer: करोड़ों के मालिक श्रेयस कर रहे हैं इस हसीना को डेट?

सफलता का क्रेडिट दो लोगों को...
अपनी सक्सेस के लिए सूर्यकुमार यादव ने दो लोगों को क्रेडिट दिया, उन्होंने कहा कि 'मेरी लाइफ की सफलता में मुंबई इंडियंस और पत्नी देवीशा का बहुत बड़ा हाथ है। जब मैं केकेआर छोड़कर साल 2018 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बना था तो उस वक्त मैं ऊपर खेलने की कोशिश में लगा था, तब मैनेजमैंट ने बिना पूछे और कहे मुझे ऊपर खिलाना शुरू कर दिया, जिसने मेरे खेल को इंप्रूव करने में काफी मदद की, इसके लिए मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा।'

'जो चाहता था देवीशा ने ठीक वैसे ही किया'
'और मेरी सफलता की दूसरी स्तंभ मेरी पत्नी देवीशा है, जिनसे मैंने साल 2016 में शादी की थी। उसने कभी भी मेरे ऊपर कोई प्रेशर नहीं डाला बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे कैसा माहौल और हिम्मत चाहिए थी, उसने हमेशा मेरी उसमें मदद की और शायद तभी आज वो मैं कर पाया, जो मैं करना चाहता था।'

'... तो बुरा जरूर लगता था'
इसी के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने ये भी कहा कि 'घरेलू स्तर पर और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद जब मेरा सेलेक्शन नेशनल टीम में नहीं होता था तो बुरा जरूर लगता था लेकिन फिर मैं खुद को समझाते हुए कड़ी मेहनत जारी रखता था और आज यही कहना चाहूंगा कि मेहनत ही सक्सेस का मूल मंत्र है और इसमें कोई कोताही नहीं करनी चाहिए।'
Wisden T20 Team of the Year: सूर्यकुमार को मिली विजडन लिस्ट में जगह












Click it and Unblock the Notifications