Tap to Read ➤
Wisden T20 Team of the Year: सूर्यकुमार को मिली विजडन लिस्ट में जगह
विजडन (Wisden) ने मेंस टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर के लिए टॉप 11 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।
Ankur Sharma
इस लिस्ट में इंडियन टी20 के तूफान कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है।
जबकि इस लिस्ट में रन- मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली और और कप्तान रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है।
आपको बता दें कि साल 2022 में जिस तरह से टी20 में बैटिंग की है, उसे खेल प्रेमी लंबे वक्त तक नहीं भूल पाएंगे।
साल 2022 में सूर्यकुमार ने 31 टी20 इंटरनेशनल पारी में लगभग 188 के स्ट्राइक रेट से कुल 1164 रन बनाए हैं।
इस साल के 'सिक्सर किंग' भी सूर्यकुमार यादव ही है, वो इस साल के सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 74 छक्के जड़े हैं।
सूर्यकुमार यादव इस साल टी20 के किंग हैं, उन्होंने अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने 31 मैचों में 187 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक आए।
सूर्यकुमार यादव ने 104 चौके और 68 छक्के जड़े हैं, जो कि उनकी कुशलता बताने के लिए काफी है।
इसलिए लोग सूर्यकुमार के बारे में कहते हैं कि वो '360° डिग्री' पर बैटिंग करते हैं और कोई उन्हें' दूसरे ग्रह का जीव' भी बताता है।
अश्विन की नेटवर्थ