Tap to Read ➤

R Ashwin Net Worth: जानिए टीम इंडिया के 'संकटमोचक' अश्विन की संपत्ति?

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में जिस तरह से टीम इंडिया के डैशिंग क्रिकेटर आर अश्विन ने खेल का प्रदर्शन किया वो बेहतरीन है।
Ankur Sharma
भारतीय टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया लेकिन इसके पीछे रविचंद्रन अश्विन की शानदार पारी है।
अश्विन की पारी इसलिए भी यादगार है क्योंकि अश्विन का बल्ला उस वक्त चला जिस वक्त इंडिया को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।
42 रन की शानदार पारी और 6 विकेट लेकर टीम को जिताने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
ये पहली बार नहीं है जब आर अश्विन पहली बार टीम इंडिया के लिए 'संकटमोचक' बने हैं, इससे पहले भी उनका बल्ला कई बार जरूरत के वक्त चला है।
आपको बता दें कि पेशे से इंजीनियर टीम इंडिया का ये शानदार खिलाड़ी इस वक्त दौलत-शौहरत की बुलंदी पर है।
caknowledge.com के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन की कुल संपत्ति ₹ 110 करोड़ (लगभग US $ 15 मिलियन) के आस-पास है।
BCCI से सैलरी मिलने के अलावा आर अश्विन की कई बड़े ब्रांडों जैसे जॉनसन बेबी, कैस्ट्रोल, वोडाफोन,जिलेट से एंडोर्समेंट डील है, जिससे ये गाढ़ी कमाई करते हैं।
रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई में एक लग्जरी डिजाइनर हाउस है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
आर अश्विन के पास ऑडी, रोल्स-रॉयस आदि जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।
मेसी की लवस्टोरी