Shreyas Iyer: करोड़ों के मालिक श्रेयस कर रहे हैं इस हसीना को डेट?
भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हराकर क्लीन स्वीप किया है। भारत की इस जीत के हीरो अश्विन और श्रेयस अय्यर रहे।
Ankur Sharma
श्रेयस ने 46 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाकर ना केवल टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया बल्कि खेलप्रेमियों का दिल भी जीत लिया।
श्रेयस अय्यर ही इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं।
गौरतलब है केरल के रहने वाले श्रेयस अय्यर अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं।
श्रेयस अय्यर केकेआर आईपीएल टीम के कैप्टन हैं और लग्जरी लाइफ जीने का शौक रखते हैं।
श्रेयस का परिवार मुंबई के वर्ली में रहा करता है, आज वो कामयाबी के शिखर पर बैठे हुए हैं।
caknowledge.com के मुताबिक श्रेयस के पास इस वक्त $7 Million की संपत्ति है।
श्रेयस अय्यर को केकेआर (KKR) ने 12 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था।
श्रेयस अय्यर के पास ऑडी S5, BMW जैसी कई महंगी कारे हैं।
श्रेयस अय्यर का नाम मॉडल निकिता जयसिंघानी के साथ जुड़ चुका है।
दोनों के लिंकअप की खबरें तब सामने आई थीं , जब श्रेयस ने निकिता संग अपनी फोटो शेयर की थी।
हालांकि दोनों ने कभी भी अपने अफेयर की पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट दोनों के करीब होने की गवाही देती है।
श्रेयस अय्यर इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के बल्लेबाज हैं तो वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में उनका नंबर तीसरा है।