धोनी भाई नहीं खेलेंगे तो मैं भी IPL छोड़ दूंगा- भावुक कर गया सुरेश रैना का ये वायरल VIDEO

नई दिल्ली, 16 फरवरी: आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में हमने ऐसे कई खिलाड़ी देखें जिन पर फ्रेंचाइजी ने बहुत पैसा बरसाया। इसके बावजूद अगर हम किसी एक ऐसे खिलाड़ी की बात करें जिसके ना बिकने पर सबसे ज्यादा दुख हुआ तो वह निश्चित तौर पर सुरेश रैना है। सुरेश रैना एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी बखूबी अपने कंधों पर उठाई और आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स के अभिन्न हिस्सा रहे। सच यह है कि धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में रैना ही दूसरे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह से पलट चुकी है।

धोनी के साथ भावुक रिश्ता, अब विदाई भी भावुक हुई-

धोनी के साथ भावुक रिश्ता, अब विदाई भी भावुक हुई-

धोनी अभी भी टीम में है और सुरेश रैना का नाम आईपीएल से ही गायब है। ये वही सुरेश रैना हैं जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के तुरंत बाद ही अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की समाप्ति की घोषणा कर दी थी। रैना और धोनी का रिश्ता साथी खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा बढ़कर बताया जाता है और कहा जाता है दोनों के बीच में पारिवारिक तालुकात है और दोनों की दोस्ती भी काफी गहरी है। रैना खासकर धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, एक तरीके से उनको अपना बड़ा भाई मानते हैं और यह बात सोशल मीडिया पर हजम नहीं हुई कि धोनी ने आखिरकार सुरेश रैना को रिटेन करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से उनकी पैरवी क्यों नहीं की।

धोनी के बिना आईपीएल खेलने को रेडी नहीं थे रैना-

धोनी के बिना आईपीएल खेलने को रेडी नहीं थे रैना-

सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग में 2008 से ही भाग ले रहे हैं। केवल 2020 के सीजन में वे व्यक्तिगत कारणों से हिस्सेदारी नहीं कर पाए थे। लगता है कि यहीं से रैना और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच के मधुर संबंधों में कहीं न कहीं खटास आनी शुरू हो गई थी। आईपीएल 2020 में कराया गया था और तब एन श्रीनिवासन ने कहा था कि रैना बहुत कुछ छोड़कर जा रहे हैं जिसमें ₹11 करोड़ से ऊपर की राशि भी शामिल है अब सुरेश रैना की एक ऐसी पुरानी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जहां पर वह कह रहे हैं कि अगर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में आगे खेलेंगे तो ही वे आईपीएल 2022 में खेलने की और देखेंगे।

मैं धोनी भाई को एक और सीजन के लिए मना लूंगा-

मैं धोनी भाई को एक और सीजन के लिए मना लूंगा-

यानी रैना ने यह साफ कर दिया था अगर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते हैं तो ही वे आईपीएल के अगले सीजनों में खेल पाएंगे लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में हैं और सुरेश रैना का नाम गायब है। यही बात फैंस के गले नहीं उतरी है। सुरेश रैना ने जब वीडियो में यह बात कही तब चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2021 का खिताब नहीं जीता था और रैना कह रहे हैं कि अगर चेन्नई की टीम यह सीजन जीतने में कामयाब रहती है तो भी महेंद्र सिंह धोनी को एक और सीजन में खेलने के लिए मना लेंगे।

सुरेश रैना का पुराना वीडियो-

सुरेश रैना का पुराना वीडियो-

सुरेश रैना का यह पुराना वीडियो न्यूज 4 स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान आया है जिसमें रैना कहते हैं अगर धोनी भाई अगला सीजन नहीं खेलते हैं तो मैं भी नहीं खेलूंगा। हम 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स में खेल रहे हैं। अगर हम इस साल जीत जाते हैं तो मैं माही भाई को अगला सीजन खेलने के लिए भी मना लूंगा। उनको मनाने के लिए मैं अपना बेस्ट ट्राई करूंगा लेकिन फिर भी अगर वे अगले सीजन में खेलने के लिए नहीं मानते तो मुझे नहीं लगता कि मैं किसी और आईपीएल टीम के लिए खेलूंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर काफी सवाल उठे-

अब 35 साल का यह दिग्गज खिलाड़ी महा नीलामी में बिना बिके ही रह गया है और चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं कि उन्होंने इतने साल उनकी सेवा करने वाले खिलाड़ी को ऐसे कैसे छोड़ दिया। यहां बता दें सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता में बहुत ही अहम भूमिका निभाई और कई सालों से इस फ्रेंचाइजी के लिए लगातार रन बनाए। उनके नाम आईपीएल में 5528 रन है जो कि आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन है और उन्होंने 32.5 के औसत से बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+