IPL Auction: खत्म नहीं हुआ है सुरेश रैना का करियर, जानें अब भी कैसे हो सकती है वापसी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये बेंगलुरू में आयोजित किये गये दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का समापन हो गया है और आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को चुन लिया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में काफी कुछ नया देखने को मिला, जहां पर पहली बार हुआ कि विदेशी खिलाड़ियों के मुकाबले भारतीय प्लेयर्स पर ज्यादा पैसों की बरसात हुई तो वहीं पर ज्यादातर फ्रैंचाइजियां लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के तहत युवा और नये प्लेयर्स पर दांव लगाती नजर आयी। इन सबके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पुराने खिलाड़ियों पर दांव लगाती नजर आयी और उन्हें वापस से अपने खेमे में जोड़ती नजर आयी।

IPL 2022

इस फेहरिस्त में सीएसके ने रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोइन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को पहले ही रिटेन किया था तो वहीं पर नीलामी के दौरान उसने दीपक चाहर (14 करोड़), अंबति रायडु (6.75 करोड़), रॉबिन उथप्पा (2 करोड़), ड्वेन ब्रावो (4.40 करोड़) और एन जगदीशन (20 लाख) को खरीदा, लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा हैरान किया वो थी सुरेश रैना के लिये ओपनिंग बिड भी नहीं लगाना।

और पढ़ें: 4 दिग्गज खिलाड़ी जिनका खत्म हो गया है IPL करियर, ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार

आखिरी राउंड में भी नहीं लगाई बोली

आखिरी राउंड में भी नहीं लगाई बोली

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर और सीएसके फैन्स के बीच चिन्ना थाला के नाम से पुकारे जाने वाले सुरेश रैना ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था, ऐसे में जब उनका नाम पहले दिन आया तो किसी भी टीम ने उनमें इंटरेस्ट नहीं दिखाया। ऐसा माना जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उन्हें आखिरी समय में अपने खेमे में वापस जोड़ सकती है। ऐसे में जब एक्सलरेटेड प्लेयर्स की लिस्ट में खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाई जाने लगी तो चेन्नई ने 24 खिलाड़ी पूरे कर लिये थे और 25वें का इंतजार कर रही थी। फैन्स का मानना था कि सीएसके की टीम रैना को ही खरीदने के लिये जायेगी क्योंकि उसके पास 3 करोड़ से ज्यादा बाकी थे लेकिन चेन्नई की टीम ने के भगत वर्मा को खरीद कर अपनी टीम पूरी की और साफ कर दिया कि सुरेश रैना का सीएसके कैम्प में सफर समाप्त हो गया है। सोमवार को सीएसके ने अपने ट्विटर हैंडल पर रैना को थैंक्यू पोस्ट कर यादों के लिये धन्यवाद कह दिया।

अब भी कर सकते हैं वापसी

अब भी कर सकते हैं वापसी

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम की तरफ से बिड नहीं किये जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल में सुरेश रैना का करियर समाप्त हो गया है। सीएसके के 25 खिलाड़ियों में सुरेश रैना का नाम नहीं होने पर उनके करियर को समाप्त माना जा रहा है। सुरेश रैना का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था और उससे पहले वो निजी कारणों के चलते वापस लौट आये थे, वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो ज्यादा सक्रिय क्रिकेटर भी नहीं रह गये हैं, पर इसके बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में सुरेश रैना वापस लौट सकते हैं। आईपीएल 2022 में 6 टीमें अभी भी ऐसी हैं जिनके खिलाड़ी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन उनके पर्स में ज्यादा रकम नहीं होने की वजह से उन्होंने रैना पर बोली नहीं लगाई। ऐसे में अगर वो टीमें सुरेश रैना से बात कर एक नयी कीमत पर राजी कर लेती हैं जो उनके पर्स के अंदर हो और जिसके तहत खिलाड़ी भी राजी हो तो सुरेश रैना एक बार फिर से आईपीएल 2022 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बेहद शानदार रहा है आईपीएल करियर

बेहद शानदार रहा है आईपीएल करियर

सुरेश रैना की बात करें तो उनका आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है, वह पहले सीजन से ही सीएसके की टीम का हिस्सा रहे और जब चेन्नई पर बैन लगा तो गुजरात लॉयन्स की कप्तानी भी की। इसके बाद वो फिर से सीएसके में लौटे और टीम के दो खिताबी जीत के सफर का हिस्सा बनें। सुरेश रैना आईपीएल करियर में अब तक 205 मैच खेल चुके हैं और अब तक 5528 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2022 के लिये अभी गुजरात टाइटंस (3 खिलाड़ी, 15 लाख), दिल्ली कैपिटल्स (एक प्लेयर, 10 लाख), हैदराबाद (2 खिलाड़ी, 10 लाख), लखनऊ सुपरजाएंटस (4 खिलाड़ी, शून्य) और राजस्थान रॉयल्स (4 खिलाड़ी, 95 लाख) भी खिलाड़ियों की जगह खाली है। ऐसे में बचे हुई जगह के लिये टीमें नॉन परचेज्ड प्लेयर्स की लिस्ट में से साइलेंट कर लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+